पीएम मोदी- प्रधानमंत्री मोदी के हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी..

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने के कारण उन्हें देवघर हवाई अड्डे पर कुछ देर के लिए रुकना पड़ा। इस वजह से पीएम मोदी के दिल्ली वापसी में कुछ देरी भी हुई है। बता दें कि चुनावी राज्य झारखंड के दौरे पर रहे पीएम मोदी ने जनजातीय गौरव दिवस पर जनसभा को संबोधित किया। जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी के वापसी के दौरान उनके हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आई थी।

 

इससे पहले पीएम मोदी ने बिहार के जमुई जिले में जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर आदिवासी क्रांति के नायक बिरसा मुंडा को नमन किया था। बता दें कि ये कार्यक्रम उनकी 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था।

  • Related Posts

    झारखंड: इंजीनियरिंग कॉलेज के खाने को लेकर छात्रों का हंगामा, कीड़े-कांच और लोहे के तार मिलने का आरोप

    नीलांबर-पितांबरपुर स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में मेस के खाने की गुणवत्ता और रसोई की साफ-सफाई को लेकर छात्रों ने जमकर हंगामा किया। छात्रों का आरोप है कि मेस में लगातार घटिया…

    झारखंड: जंगल में मिली महिला की सिर कटी लाश, 100 मीटर दूर बोरे में मिला सिर, हिरासत में बॉयफ्रेंड

    झारखंड के धनबाद में शुक्रवार को एक महिला की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस के मुताबिक, महिला का शव खेरबाड़ी इलाके के जंगल में मिला। घटनास्थल…