PM मोदी ने बजट को बताया देशहित और विकसित भारत का आधार, कहा- महिला शक्ति की दिखी झलक

Spread the love

 

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार अपना नौवां बजट पेश किया है। लोकसभा में उनका बजट भाषण कुल 85 मिनट रहा। केंद्रीय वित्त मंत्री ने इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल से लेकर आयकर टैक्स के लिए कई एलान किए हैं।

 

बजट के बाद वित्त मंत्री की प्रेस वार्ता

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 के बाद प्रेस वार्ता को संबोधित किया है। इस दौरान उन्होंने कहा- यह बजट विकसित भारत के लक्ष्य को नई दिशा देने वाला बजट है। उन्होंने आगे कहा कि हम विकसित भारत की दिशा में अग्रसर हैं। हम रिफॉर्म एक्टिविटी को बढ़ावा की ओर अग्रसर हैं। वित्त मंत्री प्रेस वार्ता में कहा- यह बजट सबका साथ, सबका विकास के उद्देश्य के साथ पेश किया गया है। उन्होंने बताया कि बजट में तकनीकी क्षेत्रों में विकास पर विशेष जोर दिया गया है। यह 21वीं सदी की दूसरी तिमाही का पहला बजट है।

02:48 PM, 01-Feb-2026

किसान, महिला, गरीब पर केंद्रित बजट रहा- ललन सिंह

केंद्रीय बजट 2026 पर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा, ‘किसान, महिला, गरीब पर केंद्रित बजट रहा। पशुपालन के क्षेत्र में हम आज दुनिया में पहले स्थान पर हैं। हमारे देश में पशु चिकित्सा पर की आधारभूत संरचना पर इस बार बजट में ध्यान दिया गया है।’

विपक्ष की प्रतिक्रिया पर बरसे पीयूष गोयल

केंद्रीय बजट 2026 पर विपक्ष की प्रतिक्रिया पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, ‘आप कुछ ठोस बताएं कि क्या गलत है? क्या वे नहीं चाहते कि हमारे एमएसएमई क्षेत्र की प्रगति हो, क्या वे नहीं चाहते की देश की उत्पादन क्षमता बढ़े, क्या वे किसानों का उज्ज्वल भविष्य नहीं चाहते, क्या वे देश में टेक्नोलॉजी का विकास नहीं चाहते? कुछ ठोस तो बताए कि क्या तकलीफ है।’

और पढ़े  मुख्यमंत्री का दौरा- यमुना बाजार और वासुदेव घाटों का एलजी-सीएम ने लिया जायजा, मानसून से पहले तैयारी पूरी करने का आदेश

आज के बजट में उत्पादन पर फोकस किया गया- अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय बजट 2026 पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, ‘मैं प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को धन्यवाद देना चाहूंगा। आज के बजट में देश के सर्वांगीण विकास के लिए और विकसित भारत के लिए मजबूत नींव बनाने का काम किया है। आज के बजट में उत्पादन पर फोकस किया गया है…आईटी सर्विसेज के लिए अच्छे कदम उठाए गए हैं… ऑरेंज इकोनॉमी के लिए क्रिएटर लैब बनाने के लिए बजट में प्रावधान किए गए हैं। रेलवे के लिए सात नए हाई स्पीड कॉरिडोर की घोषणा हुई है।’

बजट से भारत को नई ऊर्जा और गति मिलेगी- पीएम मोदी

बजट के बाद पीएम मोदी ने कहा, ‘यह बजट 2047 तक विकसित भारत की ओर हमारी उच्च उड़ान के लिए एक मजबूत आधार है। दोस्तों, भारत जिस सुधार की रफ्तार पर सवार है, उसे इस बजट से नई ऊर्जा और गति मिलेगी।’

पीएम मोदी ने केंद्रीय बजट 2026 पर कहा, ‘भारत के 140 करोड़ नागरिक केवल सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था होने से संतुष्ट नहीं हैं; हम जल्द से जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना चाहते हैं।’

बजट में महिला शक्ति की झलक- पीएम मोदी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की तरफ से बजट पेश किए जाने के बाद पीएम मोदी ने इसकी सराहना की है। उन्होंने कहा, ‘आज का बजट ऐतिहासिक है। यह देश की महिला शक्ति के सशक्त सशक्तिकरण को दर्शाता है। महिला वित्त मंत्री के रूप में निर्मला जी ने लगातार नौवीं बार देश का बजट पेश करके एक नया रिकॉर्ड बनाया है। यह बजट अपार अवसरों का द्वार है। यह आज की आकांक्षाओं को वास्तविकता में बदलता है और भारत के उज्ज्वल भविष्य की नींव को मजबूत करता है।’

और पढ़े  चुनाव आयोग पहुंचे तृणमूल नेताओं को सात मिनट में भगाया गया, डेरेक ओ ब्रायन ने लगाए गंभीर आरोप

Spread the love
  • Related Posts

    गायिका आशा भोसले के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख

    Spread the love

    Spread the loveदिग्गज गायिका आशा भोसले नहीं रहीं। उनके निधन पर फिल्म, खेल और राजनीति जगत की हस्तियां श्रद्धांजलि दे रही हैं और दुख जता रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…


    Spread the love

    BJP ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप,सभी सांसद 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहें,महिला आरक्षण पर चर्चा..

    Spread the love

    Spread the loveभाजपा ने आगामी विशेष संसद सत्र को लेकर अपने सभी सांसदों के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। पार्टी ने लोकसभा और राज्यसभा के सभी सदस्यों के लिए…


    Spread the love