PM MODI- प्रधानमंत्री मोदी ने लिया भगवान रघुनाथ का आशीर्वाद टेका माथा ।

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान रघुनाथ का आशीर्वाद लेने के लिए रघुनाथ के रथ में पहुंचे। भगवान रघुनाथ के आगे नतमस्तक हुए पीएम ने माथा टेका। भगवान रघुनाथ की ओर से पीएम मोदी को फूलों की माला, दुपट्टा और प्रसाद भेंट किया गया।

भगवान रघुनाथ 03:05 बजे ऐतिहासिक ढालपुर मैदान पहुंचे। भगवान रघुनाथ के पुहंचते ही ढालपुर मैदान जय श्री राम के जयकारों के साथ गूंज उठा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कुल्लू दशहरा देखने के लिए ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में पहुंच गए हैं। मंच पर सीएम जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। पीएम मोदी ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बल्क ड्रग पार्क में सिर्फ तीन राज्य हैं और उसमें हिमाचल को चुना गया है। हिमाचल वीरों की धरती है, मैंने यहां की रोटी खाई है, मुझे यहां का कर्ज चुकाना है। आज मेडिकल टूरिज्म का दौर है। हिमाचल में मेडिकल टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं। जब लोग विदेशों से उपचार कराने हिमाचल आएंगे तो आरोग्य होकर भी जाएंगे और यहां की खूबसूरत वादियां भी देखेंगे। हिमाचल के दोनों हाथों में लड्डू है।


Spread the love
और पढ़े  हिमाचल: स्कूली छात्रों की निशुल्क बस सुविधा खत्म, अप्रैल से देने होंगे 236 रुपये, गरीब वर्ग पर पड़ेगी मार
  • Related Posts

    नलवाड़ी मेला: कभी होता था लाखों का कारोबार, अब पूजा में उधार के बैल

    Spread the love

    Spread the loveबिलासपुर का ऐतिहासिक राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला कभी उत्तर भारत के सबसे बड़े पशुधन मेलों में शुमार था। आज बदलते समय के साथ अपनी मूल पहचान खोता जा…


    Spread the love

    हिमाचल- प्रदेश में आज और कल भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट, जानें अपडेट

    Spread the love

    Spread the loveहिमाचल प्रदेश में एक बार फिर बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। मंगलवार रात और बुधवार को रुक-रुककर चोटियों पर बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *