रामलीला कार्यक्रम में शामिल हुए PM मोदी, राष्ट्रपति और प्रियंका गांधी,पूरा देश हुआ राममय

आज पूरा देश राममय है और देश में दशहरा उत्सव पूरे हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। विभिन्न रामलीला उत्सवों में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी भी नवश्री धार्मिक लीला कमेटी की रामलीला में शामिल हुईं। विजयदशमी के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा उत्सव में हिस्सा लिया। वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारका में आयोजित रामलीला में शामिल हुईं।

द्वारका सेक्टर-10 में द्वारका श्री रामलीला सोसायटी की 15वीं रामलीला के रावण दहन कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने 221 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया। आयोजन के लिए मंच को सोमनाथ मंदिर की थीम पर सजाया गया है।

 

pm modi president murmu priyanka gandhi photos participate in dussehra celebration

 

विजयदशमी के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने भगवान श्रीराम, माता जानकी और बजरंगबली के चरणों में नमन करते हुए देशवासियों को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज भारत के हर कोने, गांव और शहर में भगवान श्रीराम की भक्ति और उनके आदर्शों की गूंज सुनाई दे रही है तथा पूरा देश रामलीला के उत्साह में डूबा हुआ है।

pm modi president murmu priyanka gandhi photos participate in dussehra celebration

प्रधानमंत्री मोदी ने रामलीला समारोह में अपने संबोधन के दौरान कहा, देशभर में रामलीलाओं का मंचन, प्रभु श्रीराम के आदर्शों को जीवंत रखने की परंपरा, अत्याचार और आतंक के अंत का उद्घोष और असत्य पर सत्य सनातन की विजय का विश्वास, हमारे लिए ये केवल त्योहार नहीं हैं, ये भारत की प्राण ऊर्जा हैं। इसलिए आज जब देश का जन-जन अधर्म पर धर्म की विजय का उद्घोष कर रहा है तो फिर सियावर रामचंद्र का जयकारा लगाते हैं। इस देश ने इसकी संस्कृति और इसके पूर्वजों ने हजारों वर्षों से प्रभु श्रीराम की उपासना की है। ये आस्था केवल इसलिए नहीं है कि श्रीराम ने राक्षसराज रावण का अंत किया, ये आस्था इसलिए भी है कि प्रभु श्रीराम ने हमें ऐसे आदर्श दिए, जो मानवता के इतिहास में अतुलनीय हैं।

और पढ़े  दिल्ली: बम की धमकियों के बाद विधानसभा पर सुरक्षा का नया घेरा, बनेंगे आठ वॉच टावर, सीआरपीएफ के लिए गश्ती मार्ग

 

उन्होंने कहा कि हमेशा जनता को जनार्दन मानकर आगे बढ़ना है। हमें गरीब और वंचित की सेवा को सर्वोपरि रखना है। प्रभुराम के जीवन से हमें बहुत बड़ी सीख मिलती है। संकट कितना भी बड़ा क्यों न हो, चुनौती कितनी भी बड़ी क्यों न हो, हमें दूसरे के भरोसे नहीं बैठना है। हमें अपना सामर्थ्य पहचानना है, अपने संसाधनों पर विश्वास करना है। अपने संकल्प को शक्ति बनाना है और अपने परिश्रम से समाधान निकालना है। प्रभुराम ने हमें सिखाया कि रास्ते की कठिनाइयां हमारी यात्रा को रोक नहीं सकतीं। समुद्र सामने था, लंका दूर थी, लेकिन संकल्प अडिग था इसलिए रामजी ने जनता की सामूहिक शक्ति को जगाया, जनभागीदारी को अपना संबल बनाया, उपलब्ध संसाधनों को जोड़ा और असंभव लगने वाले लक्ष्य को संभव बनाया, यही सफलता का मूलमंत्र है। अपनी शक्ति पर विश्वास, अपने सामर्थ्य पर भरोसा और अपने संसाधनों का सही उपयोग और अपने लक्ष्य के प्रति अटूट संकल्प, आज हमें भी इसी मंत्र को लेकर आगे बढ़ना है।

 

द्वारका रामलीला समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ ही दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा भी शामिल हुए।

 

 

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी भी रामलीला समारोह में शामिल हुईं। प्रियंका गांधी नवश्री धार्मिक लीला कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला में शामिल हुईं। इस दौरान जब पत्रकारों ने उनसे राजनीतिक सवाल किए तो उन्होंने कहा, यह राजनीति की जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार के लिए कोई खास संदेश नहीं दूंगी, लेकिन आज जनता बेरोजगारी, महंगाई के रावण से लड़ रही है। हम सत्य के लिए लड़ रहे हैं और हमेशा लड़ते रहेंगे।

और पढ़े  धर्म बदलने पर नहीं मिलेगा आरक्षण: तमिलनाडु सरकार को SC का झटका, जानिए पूरा मामला?

 

पीतमपुरा की श्री केशव राम लीला समिति रावण के साथ 30 फुट का कॉकरोच पुतला जलाया गया। पीतमपुरा की श्री केशव राम लीला समिति ने कहा कि कॉकरोच गंदगी का प्रतीक है। यह ‘स्वच्छ भारत’ और ‘स्वच्छ दिल्ली’ अभियानों के तहत स्वच्छता जागरूकता के लिए है। समिति अध्यक्ष अशोक गोयल ने बताया कि निर्णय राजनीतिक रूप से प्रेरित नहीं है। इसका लक्ष्य बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देना और स्वच्छता के महत्व को उजागर करना है। कॉकरोच को रावण की सेना में असुरों के बीच दर्शाया जाएगा।

 

दिल्ली में आयोजित रामलीला उत्सव में उपराष्ट्रपति और दिल्ली के उपराज्यपाल भी शामिल हुए। उत्सव के दौरान उन्होंने बाण चलाकर रावण दहन किया।

  • Related Posts

    सुप्रीमकोर्ट: रिश्वत मामले में विजयन की याचिका पर सुनवाई आज, वाईएसआरसीपी की अर्जी पर भी जिरह

    सुप्रीम कोर्ट की एक विशेष पीठ 21 अक्तूबर को दो महत्वपूर्ण याचिकाओं पर सुनवाई करेगी।  इनमें केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की कथित सीएमआरएल रिश्वत मामले से जुड़ी याचिका…

    आज जियो का मेगा IPO- बाजार में दिवाली तक चार और कंपनियां उतरेंगी, ₹32 हजार करोड़ से अधिक जुटाएंगी तीन कंपनियां

    इस त्योहारी सीजन में दलाल स्ट्रीट पर रोशनी और रौनक दोनों दोगुनी होने जा रही हैं। दिवाली से पहले जियो प्लेटफॉर्म समेत पांच आरंभिक सावर्जनिक निर्गम (आईपीओ) बाजार में उतरने…