दिल्ली में रामलीला के दौरान रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों के साथ 30 फीट ऊंचा कॉकरोच का पुतला जलाने का मामला सुर्खियों में छाया हुआ है। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए आयोजकों को ‘मुफ्त में प्रचार’ करने के लिए धन्यवाद दिया।
यह घटनाक्रम राष्ट्रीय राजधानी में सीजेपी के विरोध प्रदर्शनों के बीच सामने आया है। संगठन ने शुरुआत में पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन किया था। इसके बाद वह मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए प्रदर्शनों में भी शामिल हुआ।







