PM MODI- जेलेंस्की ने प्रधानमंत्री मोदी को इस बात के लिए कहा धन्यवाद, शांति के लिए भारत से जताई उम्मीद

Spread the love

 

 

रूस और यूक्रेन के बीच तीन साल से ज्यादा समय से चल रहा संघर्ष दिन-प्रतिदिन और घातक होता जा रहा है। हालांकि अमेरिका समेत दुनियाभर के कई देश इस संघर्ष को रोकने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसी सिलसिले में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने मंगलवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यूक्रेन के स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं देने के लिए धन्यवाद कहा। उन्होंने कहा कि भारत शांति और संवाद के लिए जो समर्थन देता है, वह सराहनीय है।

शांति के लिए भारत से जताई उम्मीद
पीएम नरेंद्र मोदी को दिए संदेश में जेलेंस्की ने कहा कि आज जब दुनिया इस भयानक युद्ध को सम्मानजनक और स्थायी शांति के साथ समाप्त करने की कोशिश कर रही है, हम भारत के योगदान की उम्मीद करते हैं। हर वह निर्णय जो कूटनीति को मजबूत करता है न सिर्फ यूरोप बल्कि इंडो-पैसिफिक क्षेत्र और उससे भी आगे की सुरक्षा को बेहतर बनाता है।

 

जेलेंस्की ने साझा किया पीएम मोदी का पत्र
इसके साथ ही यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने पीएम मोदी द्वारा भेजा गया पत्र भी साझा किया, जिसमें पीएम मोदी ने उन्हें भारत के स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं देने के लिए धन्यवाद दिया और यूक्रेन के स्वतंत्रता दिवस पर वहां की जनता को शुभकामनाएं दीं।

पीएम मोदी ने पत्र में क्या लिखा था
यूक्रेन के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की एक पत्र भेजकर शुभकामनाएं दी थी। पीएम मोदी ने अपने पत्र में लिखा कि मैं आपको और यूक्रेन की जनता को आपके स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। मुझे अगस्त में कीव की अपनी यात्रा की गर्मजोशी से याद है और मुझे खुशी है कि भारत-यूक्रेन संबंधों में तब से प्रगति हुई है।

और पढ़े  बाढ़ का कहर: ओडिशा में महानदी का खतरा बढ़ा, असम में बाढ़ पीड़ितों को EMI से राहत

 

इसके साथ ही पीएम मोदी ने यह भी दोहराया कि भारत हमेशा शांति के पक्ष में खड़ा रहा है और वह बातचीत व कूटनीति के माध्यम से संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के हर ईमानदार प्रयास का समर्थन करता रहेगा। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे की सेहत और दोनों देशों के लोगों की समृद्धि की कामना करते हुए, भविष्य में सहयोग को और मजबूत करने की बात कही।

 

 


Spread the love
  • Related Posts

    इथियोपिया में भूस्खलन से 14 लोगों की मौत,कई लापता, इथियोपिया में धार्मिक आयोजन के समय तबाही

    Spread the love

    Spread the loveइथियोपिया के अमहारा क्षेत्र में सोमवार सुबह भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। कई लोगों…


    Spread the love

    विधानसभा उपचुनाव नतीजे- बांकीपुर में दूसरे राउंड में भी प्रशांत किशोर आगे,दतिया में कांग्रेस आगे, मांजलपुर में कौन पीछे?

    Spread the love

    Spread the loveबिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज सामने आ जाएंगे। इसमें बिहार की बांकीपुर सीट पर भाजपा, राजद और जनसुराज…


    Spread the love