2025 हरतालिका तीज: आज शुभ योग में हरतालिका तीज,जानें पूजा का मुहूर्त और समय

Spread the love

रतालिका तीज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाई जाती है। इस दिन महिलाएं अखंड सौभाग्य प्राप्ति के लिए निर्जला उपवास रखती हैं। इसके अलावा सुख-समृद्धि की कामना करते हुए घरों में शिव परिवार का पूजन किया जाता है। इस वर्ष 26 अगस्त 2025 यानी आज हरतालिका तीज है। यह शिव और पार्वती के मिलन का प्रतीक है। इस दिन पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में प्रेम, विश्वास और खुशहाली का संचार होता है। हालांकि कुछ उपाय करने से संतान प्राप्ति, पति की तरक्की और धन लाभ के योग बनते हैं। ऐसे में आइए हरतालिका तीज के शुभ मुहूर्त से लेकर पूजन विधि व उपाय को विस्तार से जानते हैं।

 

हरतालिका तीज तिथि 

इस वर्ष भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि की शुरुआत 25 अगस्त 2025 को दोपहर 12 बजकर 34 मिनट से हो रही है। इसका समापन 26 अगस्त को दोपहर 1 बजकर 54 मिनट पर माना जा रहा है। इसलिए 26 अगस्त 2025 को हरतालिका तीज मान्य है।

हरतालिका तीज शुभ योग

ज्योतिषियों के मुताबिक हरतालिका तीज पर साध्य योग बन रहा है, जो प्रात:काल से लेकर दोपहर 12 बजकर 09 मिनट तक है। इसके बाद शुभ योग की शुरुआत होगी। वहीं रवि योग पूरे दिन रहने वाला है। इसके साथ ही इस दिन सर्वार्थ सिद्धि, गजकेसरी और पंचमहापुरुष जैसे संयोग भी रहेंगे।

हरतालिका तीज पर पूजा मुहूर्त

  • हरतालिका तीज पर पहला मुहूर्त (ब्रह्म मुहूर्त) सुबह 4 बजकर 27 मिनट से सुबह के 5:12 मिनट तक रहेगा।
  • दूसरा (अभिजीत मुहूर्त) सुबह 11 बजकर 57 मिनट से दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक मान्य है।
  • तीसरा (विजय मुहूर्त) दोपहर में 2 बजकर 31 मिनट से दोपहर 3 बजकर 23 मिनट तक रहने वाला है।
और पढ़े  ट्रंप ने ट्रेड डील को लेकर किया बड़ा दावा- हम भारत के साथ बहुत पैसा कमा रहे हैं',PM  मोदी की तारीफ भी की

हरतालिका तीज 2025 चौघड़ियां मुहूर्त (Hartalika Teej Pooja Time)

चर मुहूर्त- सुबह 09:09 बजे से 10:46 बजे तक
लाभ मुहूर्त- सुबह 10:46 बजे से 12:23 बजे तक
अमृत मुहूर्त- दोपहर 12:23 बजे से 01:59 बजे तक
शुभ मुहूर्त- शाम 03:36 बजे से 05:13 बजे तक
चर मुहूर्त- मध्य रात्रि 01:46 बजे से 03:10 बजे तक 27 अगस्त

पूजा विधि

  • हरतालिका तीज पर पूजा से पहले सर्वप्रथम मिट्टी से भगवान शिव, देवी पार्वती और गणेश जी की प्रतिमा बनाएं।
  • अब साफ चौकी पर लाल रंग का कपड़ा बिछाएं और इन मूर्तियों को उसपर स्थापित कर दें।
  • इसके बाद शिव परिवार को साफ नए वस्त्र पहनाएं और सभी का तिलक करें।
  • शिव जी को फूल, पार्वती जी को सोलह श्रृंगार और गणेश जी को आप दूर्वा अर्पित करें।
  • अब सभी के समक्ष फल, मिठाई, चंदन, फूल, पान, सुपारी और नारियल रखें।
  • इस दौरान महादेव को सच्चे भाव से बेलपत्र चढ़ाएं।
  • फिर आप गणेश जी को मोदक का भोग लगाएं।
  • अब शुद्ध देसी घी का दीप जलाएं और धूपबत्ती भी जला लें।
  • फिर हरतालिका तीज की व्रत कथा का पाठ करें।
  • अब पूरे शिव परिवार की आरती करें और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए जरूरतमंदों को दान करें।
हरतालिका तीज उपाय
  • हरतालिका तीज के दिन शिवलिंग पर जल, दूध, घी, शहद और गुड़ अर्पित करें। इससे सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
  • इस दिन पूरे परिवार के साथ शिवलिंग पर कच्चा दूध अर्पित करें। इससे संतान के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
  • तीज के दिन आप हरे रंग की चूड़ियां देवी को चढ़ाएं। इससे प्रेम जीवन मधुरमय और मनचाहा साथी पाने की कामना पूरी हो सकती हैं।
और पढ़े  टीएमसी में बड़ी टूट-: 58 बागी विधायकों ने ऋतब्रत को चुना नेता प्रतिपक्ष, स्पीकर ने दावा किया स्वीकार

पहला प्रहर मुहूर्त – शाम 6.00 – रात 9.00
पूजा विधि – शिवलिंग को शुद्ध जल और दूध अर्पित करें।
मंत्र – ‘ह्रीं ईशानाय नमः।’ का जप करते हुए अभिषेक करें।
भोग – खीर का भोग लगाएं।
महत्व – पहले प्रहर की पूजा से स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्राप्ति होती है।

 

दूसरा प्रहर मुहूर्त – रात 9.00 – रात 12.00
विधि – दही से शिवलिंग का अभिषेक करें।
मंत्र – ‘ह्रीं अघोराय नमः।’ का जप करें।
महत्व – इससे धन और समृद्धि की प्राप्ति होती है।
भोग – हलवा का भोग लगाएं।


Spread the love
  • Related Posts

    त्विषा शर्मा केस:- गिरिबाला सिंह की वीआईपी ट्रीटमेंट के आरोप में डिप्टी जेलर हटाई गईं

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी भोपाल के हाई-प्रोफाइल त्विषा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में जेल में बंद पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) गिरिबाला सिंह को कथित रूप से वीआईपी ट्रीटमेंट दिए…


    Spread the love

    आधार कार्ड- डीएक्टिवेट हो सकता है 15 से 17 साल के बच्चों का आधार कार्ड, करें ये जरूरी काम

    Spread the love

    Spread the loveआधार कार्ड धारकों की लापरवाही अब उनके लिए परेशानी का कारण बन रही है। 5 से 7 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट नहीं…


    Spread the love