PM Modi In Kedarnath:-प्रधानमंत्री मोदी फिर एक बार पहाड़ी टोपी और कमर पर साफा पहन पहुंचे बाबा केदार के द्वार.

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बाबा केदार में अटूट आस्था रही है। पीएम मोदी आज छठवीं बार केदारनाथ पहुंचे हैं। उनके आगमन पर तीर्थपुरोहितों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद एसपीजी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर परिसर पहुंचे। बाबा केदार को नमन कर उन्होंने मंदिर के गर्भ गृह की ओर प्रस्थान किया। यहां 9 बजे तक उन्होंने केदारनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विधिवत परंपरागत ढंग से बाबा केदार की पूजा अर्चना कर मंदिर गृभ गृह से बाहर आए। उन्होंने राष्ट्र कल्याण के लिए कामना कर बाबा केदार का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान पीएम मोदी ने लगभग 946 करोड़ की लागत से बनने वाले सोनप्रयाग-केदारनाथ रोपवे का पीएम मोदी ने शिलान्यास किया। परियोजना से जुड़े नेशनल हाईवे लॉजिस्टक मैनेजमेंट लिमिटेड के अभियंता ने बताया कि प्रधानमंत्री को वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी के माध्यम से परियोजना के बारे में जानकारी दी गई। केदारनाथ रोपवे का शिलान्यास करने के बाद पीएम मोदी आदिगुरु शंकराचार्य की समाधि स्थल गए। वहां से लौटकर पीएम पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने निकले। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्यों की जानकारी ली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार भी अपने खास पहनावे में नजर आए। मंदिर में पूजा अर्चना के बाद बाहर आकर उन्होंने जनता का अभिभावदन स्वीकार किया। उनके पहनावे ने हर किसी का ध्यान खींचा। हिमाचल के खास परिधान चोला डोरा पहकर पीएम मोदी इस पहुंचे हैं। पीएम मोदी बदरीनाथ धाम भी जाएंगे। उनके आगमन से बदरीनाथ धाम में हलचल बढ़ गई है। साकेत चौक से बदरीनाथ धाम तक प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर जीरो जोन में तब्दील कर दिया गया है। तीर्थ यात्रियों को मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। साकेत चौक से ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

सीएम धामी ने कहा कि केदारनाथ पुनर्निर्माण का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहा है। आज केदारनाथ का भव्य और दिव्य प्रांगण पूरे विश्व में अपनी अलग पहचान बनाए हुए है। बदरीनाथ के मास्टर प्लान पर कार्य चल रहा है। प्रधानमंत्री का केदारनाथ एवं बदरीनाथ का यह दौरा उत्तराखंड के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

और पढ़े  डोनाल्ड ट्रंप: होर्मुज को 'स्ट्रेट ऑफ ट्रंप' कहकर चर्चा में अमेरिकी राष्ट्रपति

Spread the love
  • Related Posts

    अर्थ ऑवर- उत्तराखंड में आज रात एक घंटे तक बंद रहेंगी लाइटें और विद्युत उपकरण, आज रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक बुझेंगी गैर-जरूरी लाइटें

    Spread the love

    Spread the loveप्रदेशभर में आज रात को एक घंटा अर्थ ऑवर मनाया जाएगा। इस दौरान सभी लाइटों और विद्युत उपकरणों को बंद रखा जाएगा। इसे लेकर उत्तराखंड शासन ने शनिवार…


    Spread the love

    डोनाल्ड ट्रंप: होर्मुज को ‘स्ट्रेट ऑफ ट्रंप’ कहकर चर्चा में अमेरिकी राष्ट्रपति

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्गों में से एक स्ट्रेट ऑफ…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *