खालिदा जिया के निधन पर PM मोदी ने जताया शोक,2015 में हुई मुलाकात को किया याद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के निधन पर शोक जताया। उन्होंने भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों में उनकी भूमिका का जिक्र करते हुए करीब 10 साल पहले हुई पहली मुलाकात की स्मृतियां भी साझा कीं। पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर साल 2015 में खालिदा जिया के साथ हुई मुलाकात और बातचीत की तस्वीरें साझा कर पूर्व प्रधानमंत्री के चाहने वालों और परिजनों के लिए संबल की कामना भी की।

 

परिवार और बांग्लादेश के समस्त जनमानस के प्रति हमारी हार्दिक संवेदनाएं
पीएम मोदी ने लिखा, ‘ढाका में पूर्व प्रधानमंत्री और बीएनपी की अध्यक्ष बेगम खालिदा जिया के निधन की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ। उनके परिवार और बांग्लादेश के समस्त जनमानस के प्रति हमारी हार्दिक संवेदनाएं। ईश्वर उनके परिवार को इस दुखद घड़ी को सहने की शक्ति प्रदान करें।’

Image

 

2015 में सौहार्दपूर्ण मुलाकात, आशा है दूरदृष्टि और विरासत से मार्गदर्शन होगा
दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों में उनके योगदान पर पीएम मोदी ने लिखा, ‘बांग्लादेश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री के रूप में बांग्लादेश के विकास और भारत-बांग्लादेश संबंधों में उनके महत्वपूर्ण योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। मुझे 2015 में ढाका में उनसे हुई उनकी सौहार्दपूर्ण मुलाकात याद है। हम आशा करते हैं कि उनकी दूरदृष्टि और विरासत हमारी साझेदारी को आगे भी दिशा देती रहेगी।उनकी आत्मा को शांति मिले।’

और पढ़े  आंध्र प्रदेश: बंगाल की खाड़ी में मौसम हुआ खतरनाक, गंभीर चक्रवात का अलर्ट, एपीएसडीएमए ने लोगों को किया आगाह
  • Related Posts

    टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: सोनीपत से अमन गिरफ्तार, केस में अब तक हो चुकीं 12 गिरफ्तारियां

    अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में एक और गिरफ्तारी हुई है। यह इस मामले में कुल 12वीं गिरफ्तारी है। मुंबई पुलिस ने सोनीपत के रोहणा गांव से अमन…

    आज किसानों के खाते में आएगी सम्मान निधि की किस्त 24वीं किस्त,खुद PM मोदी रिलीज करेंगे 2-2 हजार रुपये

    24वीं किस्त में करोड़ों किसानों को लाभ पीएम किसान योजना की आज 24वीं किस्त होगी, तो करोड़ों किसानों का इंतजार खत्म हो जाएगा 18,690 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि…