इंटरनेशनल फिजिक्स ओलंपियाड में भारत का जलवा, गोल्ड मेडल जीतने पर PM मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को कोलंबिया में आयोजित इंटरनेशनल फिजिक्स ओलंपियाड में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि छात्रों की यह सफलता युवाओं की प्रतिभा और विज्ञान व रिसर्च के प्रति उनकी रुचि को दिखाती है।

मोदी ने यह भी कहा कि यह बात भी उतनी ही तारीफ के काबिल है कि पिछले दशक में भारतीय छात्रों ने इस प्लेटफॉर्म के अलग-अलग आयोजनों में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है।
उन्होंने ‘X’ पर एक पोस्ट में कहा, “हमारे युवाओं का शानदार प्रदर्शन! कोलंबिया के बुकारामांगा में आयोजित 56वें इंटरनेशनल फिजिक्स ओलंपियाड (IPhO) 2026 में गोल्ड मेडल जीतने वाले कनिष्क जैन, रिद्धेश अनंत बेंडले, ऋषित गर्ग, श्रेष्ठ सुरैया और स्वरित जोशी की भारतीय टीम को बधाई।”
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय टीम की यह उपलब्धि देश की ‘युवा शक्ति’ की असीम क्षमता और विज्ञान व रिसर्च के प्रति उनके जुनून का एक और उदाहरण है।
और पढ़े  आज के अहम घटनाक्रम इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन- राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल
  • Related Posts

    दिल्ली: राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज, प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की का आरोप

    दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह एफआईआर बुधवार को दिल्ली में हुए उनके विरोध प्रदर्शन के दौरान दर्ज…

    मणिपुर में उग्रवादी कर रहे स्टारलिंक का इस्तेमाल: मस्क बोले- दावा फर्जी, भारत में बंद है बीम, विवाद क्यों?

    स्पेसएक्स के प्रमुख एलन मस्क ने भारत में स्टारलिंक के इस्तेमाल को लेकर किए गए एक दावे को खारिज कर दिया है। एलन मस्क ने कहा कि भारत के ऊपर…