सेशेल्स के 50वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हुए PM मोदी, भारतीय सैन्य टुकड़ी ने किया मार्च

Spread the love

प्रधानमंत्री मोदी अपने सेशेल्स दौरे के दौरान रविवार को देश के 50वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। यह पहली बार है जब किसी भारतीय प्रधानमंत्री को सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बनने का सम्मान मिला। इस अवसर पर भारतीय नौसेना और सेना की संयुक्त मार्चिंग टुकड़ी ने परेड में हिस्सा लिया।

 

भारतीय नौसेना के बैंड ने भी अपनी प्रस्तुति दी। भारत की ओर से विशेष सम्मान के तौर पर युद्धपोत आईएनएस तरकश और आईएनएस इक्षाक पोर्ट विक्टोरिया पर तैनात किए गए। प्रधानमंत्री मोदी ने सेशेल्स की जनता को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।

 

पैट्रिक हर्मिनी के साथ पीएम मोदी की द्विपक्षीय वार्ता
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी और सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। दोनों नेताओं ने स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास, डिजिटल परिवर्तन, सतत विकास, सामाजिक बुनियादी ढांचे, नवीकरणीय ऊर्जा, समुद्री सुरक्षा और रक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति जताई। 

 

इस बैठक में हिंद महासागर क्षेत्र की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने अवैध मछली पकड़ने, मादक पदार्थों की तस्करी और समुद्री डकैती जैसी चुनौतियों से मिलकर निपटने पर जोर दिया। भारत द्वारा घोषित विशेष आर्थिक पैकेज के तहत चल रही परियोजनाओं की प्रगति पर भी संतोष व्यक्त किया गया।

 

हरसंभव सहयोग देता रहेगा भारत- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत सेशेल्स की विकास संबंधी प्राथमिकताओं में हरसंभव सहयोग देता रहेगा और दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे भरोसेमंद और मजबूत संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।

और पढ़े  बांग्लादेश ने कश्मीर को दिखाया पाकिस्तान का हिस्सा, तो भारतीय राजदूत ने वहीं पर दे दिया करारा जवाब

 

सेशेल्स ने पीएम मोदी को किया सम्मानित
सेशेल्स ने पीएम मोदी को ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ उपाधि दी। ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ का मतलब है ‘नीले क्षितिज का संरक्षक’। यह एक विशेष सम्मानजनक उपाधि है, जो उन नेताओं या व्यक्तियों को दी जाती है जिन्होंने समुद्र, समुद्री पर्यावरण, जलवायु संरक्षण और समुद्री संसाधनों के सतत उपयोग को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया हो। सेशेल्स जैसे द्वीपीय देश के लिए महासागर उसकी जीवनरेखा हैं, इसलिए यह सम्मान उसके लिए बेहद खास माना जाता है।


Spread the love
  • Related Posts

    PM Modi In Australia- ऑस्ट्रेलिया में विपक्षी नेता से मिले PM मोदी, द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती पर जोर

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी का आज ऑस्ट्रेलिया दौरे का तीसरा दिन है। आज पीएम मोदी ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम पहुंचे। इसके बाद प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रेलिया में विपक्ष के नेता एंगस…


    Spread the love

    खास संदेश: भारत में पहली बार होगी बिग बैश लीग,2036 ओलंपिक की दावेदारी दोहराई, चेपॉक में BBL मैच पर जताई खुशी

    Spread the love

    Spread the loveऑस्ट्रेलिया की प्रतिष्ठित टी20 क्रिकेट लीग बिग बैश लीग (BBL) पहली बार भारत में कदम रखने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने…


    Spread the love