PM Modi- नीदरलैंड में PM के आगमन से प्रवासी उत्साहित, राजा से मुलाकात समेत कई कार्यक्रम

Spread the love

चार यूरोपीय देशों के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी यात्रा के पहले चरण में देर रात नीदरलैंड पहुंचे। पीएम मोदी यहां के राजा विलियम और रानी मैक्सिमा से मुलाकात करेंगे। नीदरलैंड के एम्सटर्डम में गर्मजोशी से पीएम मोदी का स्वागत किया गया। उन्होंने भारतीय प्रवासियों से भी संक्षिप्त मुलाकात की। पीएम मोदी इस दौरे पर क्या कुछ करने वाले हैं? वे किन प्रमुख कार्यक्रमों में शरीक होंगे?

 

पीएम के स्वागत में सांस्कृतिक कार्यक्रम

इसके अलावा प्रधानमंत्री हेग के होटल में पहुंचते ही पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लेते नजर आए। इसमें महिलाओं-पुरुषों की एक टीम को सांस्कृतिक नृत्य पेश करते देखा गया। प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान कार्यक्रम पेश करने वाले कलाकारों के दल में शामिल गौतम ने कहा, ‘हमने प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में गरबा प्रस्तुत किया। हमने उनसे बातचीत की। हम सभी उनकी नीदरलैंड यात्रा को लेकर बहुत खुश और उत्साहित हैं।’ एक अन्य कलाकार कलाकार रीमा ने कहा कि हम सभी को प्रधानमंत्री मोदी के सामने प्रस्तुति देकर बहुत खुशी हुई… पूरा अनुभव अद्भुत था।

 

 

पीएम मोदी का नीदरलैंड दौरा इतना अहम क्यों?

प्रधानमंत्री मोदी के दौरे की अहमियत समझाते हुए विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि नीदरलैंड यूरोप में भारत के सबसे बड़े व्यापारिक गंतव्यों में से एक है। वित्त वर्ष 2024-25 में 27.8 अरब अमेरिकी डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार हुआ। भारत में निवेश के मामले में ये चौथा सबसे बड़ा देश भी है। इसका कुल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) 55.6 अरब अमेरिकी डॉलर है।

और पढ़े  स्मार्टफोन- पुराना होते ही क्यों हैंग होने लगता है मोबाइल? जानिए असली वजह और स्पीड बढ़ाने के आसान तरीके

नॉर्वे में भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन: 18 मई को पीएम नॉर्वे पहुंचेंगे, समिट में करेंगे शिरकत

प्रधानमंत्री अपनी यूरोप यात्रा के दौरान नॉर्वे भी जाएंगे। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की 43 वर्षों में पहली नॉर्वे यात्रा होगी। वहां वह पीएम योनास गार स्टोरे के साथ व्यापार, निवेश, ब्लू अर्थव्यवस्था, हरित प्रौद्योगिकी और अंतरिक्ष सहयोग पर चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री भारत-नॉर्वे बिजनेस एंड रिसर्च समिट को भी संबोधित करेंगे। 19 मई को ओस्लो में तीसरा भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें नॉर्वे, डेनमार्क, फिनलैंड, आइसलैंड और स्वीडन के पीएम भाग लेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार नॉर्डिक देश प्रौद्योगिकी, नवाचार, डिजिटलीकरण और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में भारत के अहम साझेदार बनकर उभरे हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    झारखंड के प्रदर्शनकारी छात्रों के समर्थन में उतरी CJP, प्रतिनिधिमंडल पहुंच रहा रांची

    Spread the love

    Spread the loveकॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि पार्टी झारखंड में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा…


    Spread the love

    लोकसभा में पास हुआ बिल: क्या अब UPI पेमेंट करने पर देना होगा अतिरिक्त चार्ज?जानें सबकुछ

    Spread the love

    Spread the loveआज के इस समय में लोग कैश से अधिक यूपीआई एप के जरिए पेमेंट करते हैं। इसमें न तो कैश रखने की झंझट होती है और न ही…


    Spread the love