पीएम किसान योजना: मोदी सरकार ने 21वीं किस्त जारी कर 27 लाख किसानों को दिया दिवाली का तोहफा

 

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को भारत सरकार चलाती है और इस योजना का लाभ सीधे तौर पर सिर्फ और सिर्फ उन किसानों को दिया जाता है, जो इस योजना के लिए पात्र होते हैं। इसके बाद इन किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। जैसे, अब तक कुल 20 किस्त जारी कर दी गई है।

इसी क्रम में बीते दिन केंद्र सरकार ने अचानक से 21वीं किस्त जारी कर दी, लेकिन ये किस्त पीएम किसान योजना से जुड़े करोड़ों किसानों को अभी नहीं दी गई। बल्कि, अभी सिर्फ 3 राज्यों के किसानों के बैंक खाते में ये राशि हस्तांतरित की गई। तो चलिए जानते हैं जिन किसानों को ये दिवाली का तोहफा मिला है, वो कैसे चेक कर सकते हैं कि उनके बैंक खाते में 21वीं किस्त के पैसे आए हैं या नहीं। 

 

इन किसानों के खाते में भेजी गई 21वीं किस्त

  • केंद्र सरकार ने 3 राज्यों (उत्तराखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश) के किसानों को पीएम किसान योजना के अंतर्गत 21वीं किस्त का लाभ दिया जिसे दिवाली का तोहफा बताया जा रहा है। सरकार ने ये किस्त इन 3 राज्यों के किसानों को इसलिए जल्दी जारी की है, क्योंकि यहां के किसानों ने भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन जैसी दिक्कतें झेली जिससे किसानों को काफी नुकसान पहुंचा। किसी की फसल बर्बाद हो गई, तो किसी के खेतों को नुकसान पहुंचा।

भेजे गए 540 करोड़ रुपये

  • केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि, “आज नई दिल्ली से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के 27 लाख से अधिक किसानों के खातों में 540 करोड़ रुपये से अधिक की राशि 21वीं किस्त के रूप में जारी की।”
और पढ़े  UP- प्रदेश में मरीजों से खुलेआम चल रही है लूट, 74 रुपये का इंजेक्शन बिक रहा है 4980 में, जांच में खुलासा

 

किसान ऐसे करें चेक आपके खाते में आए पैसे या नहीं:-

नंबर 1

  • सरकार जब भी पीएम किसान योजना के अंतर्गत किस्त जारी करती है, तो किस्त जारी होने का मैसेज सरकार द्वारा भेजा जाता है। इससे आप जान सकते हैं कि आपके खाते में किस्त के पैसे आए हैं या नहीं
  • अगर आपको किसी कारण सरकार द्वारा भेजा गया मैसेज प्राप्त नहीं हुआ है, तो जान लें कि बैंक भी खाते में पैसे आने का मैसेज भेजता है। अगर आपको ये मैसेज आया है यानी आपके बैंक खाते में 21वीं किस्त के पैसे आ चुके हैं

नंबर 2

  • अगर आपको न सरकार की तरफ से और न ही बैंक की तरफ से कोई मैसेज आया है, तो फिर आप अपने नजदीकी एटीएम मशीन में जाकर ये चेक कर सकते हैं कि आपके खाते में किस्त के पैसे आए हैं या नहीं
  • अगर आपके पास डेबिट कार्ड नहीं है तो फिर आप आज अपने बैंक की ब्रांच में जा सकते हैं और पासबुक में एंट्री करवाकर जान सकते हैं कि आपके खाते में किस्त के पैसे आए हैं या नहीं
  • Related Posts

    फ्लाईदुबई- कैप्टन स्मित को इस्राइल में मिलेगा सर्वोच्च नागरिक सम्मान

    इस्राइल ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को नागरिक वीरता के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग ने गुरुवार को इस सम्मान की…

    आज 6 सीटों पर उपचुनाव की मतगणना,असम में लोकसभा, बंगाल-तमिलनाडु में चार विधानसभा सीटें

    आज पांच विधानसभा सीटों समेत कुल छह सीटों के चुनाव नतीजे घोषित किए जाएंगे। असम में नगांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव कराए गए हैं। बंगाल-तमिलनाडु में चार विधानसभा सीटों पर…