PM मोदी 25 को करेंगे राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण, 2 हजार वाहनों की पार्किंग बड़ी चुनौती

Spread the love

राजधानी लखनऊ में बसंतकुंज योजना में नवनिर्मित राष्ट्र प्रेरणा स्थल के लोकार्पण में दो हजार से अधिक बसों और कारों के आने का अनुमान है। इनके लिए पार्किंग की व्यवस्था करना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती के रूप में सामने आया है। पार्किंग के लिए अनुमानित 1.30 लाख वर्गमीटर जगह चाहिए। अब एलडीए के साथ नगर निगम के अफसर नए पार्किंग स्थल तैयार करने में जुटे हैं।

65 एकड़ में बने राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। लखनऊ व आसपास के जिलों से आने वाले करीब डेढ़ लाख लोग लोकार्पण के साक्षी बनेंगे। लोगों के आने-जाने के लिए बसों का इंतजाम किया गया है। आयोजन स्थल पर पार्किंग तो है, मगर वहां दो हजार बसें और कारें खड़ी हो सकें, इतनी जगह नहीं। ऐसे में प्रेरणा स्थल तक पहुंचने वाले सभी संपर्क मागों के किनारे वैकल्पिक पार्किंग स्थल बनाए जा रहे हैं।

 

पार्किंग के चयन में ये हैं चुनौतियां

  • 2000 बस और कारों को सिर्फ खड़ा कराना चुनौती नहीं, बल्कि उनके आवागमन के लिए पर्याप्त चौड़ा रास्ता हो, इसका भी ध्यान रखा जा रहा है।
  • पार्किंग चयन में इसका भी ध्यान रखा जा रहा है कि वहां दो-तीन बसें एक साथ मोड़ी जा सकें जिससे सभी बसें व्यवस्थित खड़ी कराई जा सकें।
  • एक जानकार ने बताया कि एक बस खड़ी करने के लिए औसत 65 वर्ग मीटर जगह चाहिए होती है, ऐसे में कुल 1.30 लाख वर्ग मीटर जगह चाहिए।
  • पार्किंग तक पहुंचने के जो रास्ते कच्चे या खाली खेत हैं, वहां जमीन दलदली न हो इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
और पढ़े  PM मोदी पर अभद्र टिप्पणी मामला: दिल्ली पुलिस ने नहीं दर्ज की रेगुलर FIR

जोनल अफसरों की दो गई जोनवार जिम्मेदारी

नगर निगम के सभी आठ जोनल अफसरों को बस पार्किंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें जोन एक के जोनल अफसर को 24 बसों, जोन दो को 22, जोन तीन को 38, जोन चार को 20, जोन पांच को 18, जोन छह को 44, जोन सात को 28 और जोन आठ को 26 बसों की जिम्मेदारी दी गई है। शेष बसों के लिए दूसरे विभाग के अफसरों की ड्यूटी रहेगी।

 

एयरपोर्ट से प्रेरणा स्थल तक अपर नगर आयुक्तों की तैनाती

नगर आयुक्त गौरव कुमार ने पूरे रूट को पांच सेक्टरों में बांटकर सभी अपर नगर आयुक्त की ड्यूटी एयरपोर्ट से आयोजन स्थल तक लगाई है। इनमें अपर नगर आयुक्त अरुण गुप्ता, डॉ. अरविंद राव, नम्रता सिंह, ललित कुमार और पंकज श्रीवास्तव शामिल हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    यूपी मॉनसून सत्र- सपा विधायक आलम बदी के निधन पर शोक प्रस्ताव पेश, सदस्यों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

    Spread the love

    Spread the loveयूपी विधानमंडल का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया है। विपक्षी दलों द्वारा शिक्षक भर्ती, चंदा चोरी समेत विभिन्न मुद्दों पर हंगामा किया गया। साथ ही शोक…


    Spread the love

    बदायूं में कासगंज-बरेली पैसेंजर ट्रेन के इंजन में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

    Spread the love

    Spread the loveबदायूं के बिनावर क्षेत्र में सोमवार सुबह कासगंज-बरेली पैसेंजर ट्रेन के इंजन में अचानक आग लग गई। मालगांव हाल्ट स्टेशन के पास हुई इस घटना से ट्रेन में…


    Spread the love