Plane Crash: मैक्सिको में दर्दनाक विमान हादसा, आपात लैंडिंग के दौरान प्लेन हुआ क्रैश, 7 लोगों की मौत

Spread the love

 

 

ध्य मेक्सिको में एक छोटा निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश के दौरान हुए इस हादसे में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि विमान के टकराते ही इलाके में आग लग गई और अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय प्रशासन ने मृतकों की संख्या की पुष्टि की है और राहत-बचाव कार्य जारी रहा।

मेक्सिको स्टेट सिविल प्रोटेक्शन समन्वयक एड्रियान हर्नांडेज़ के मुताबिक, यह दुर्घटना सैन मातेओ अतेन्को इलाके में हुई। यह क्षेत्र टोलुका एयरपोर्ट से करीब पांच किलोमीटर दूर और मेक्सिको सिटी से लगभग 50 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है। विमान ने अकापुल्को से उड़ान भरी थी। तकनीकी कारणों के चलते पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया। विमान में आठ यात्री और दो क्रू सदस्य दर्ज थे, लेकिन कई घंटे बाद तक सिर्फ सात शव ही बरामद किए जा सके।

 

छत से टकराया विमान
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विमान एक फुटबॉल मैदान पर उतरने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान वह पास में स्थित एक व्यावसायिक इमारत की लोहे की छत से टकरा गया। टक्कर के बाद विमान में आग लग गई, जिसने आसपास के क्षेत्र को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर दमकल और बचाव दल पहुंचे और आग पर काबू पाया। दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

इलाके से 130 लोगों को निकाला गया बाहर
सैन मातेओ अतेन्को की मेयर आना मुनिज ने बताया कि आग की गंभीरता को देखते हुए आसपास के करीब 130 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। प्रशासन ने एहतियातन पूरे इलाके को घेर लिया। स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की असली वजह साफ हो पाएगी।

और पढ़े  व्हाट्सएप- 13 साल से कम उम्र के बच्चों लिए व्हाट्सएप लाएगा नया फीचर, माता-पिता के पास होगा अकाउंट का कंट्रोल

Spread the love
  • Related Posts

    Weather: उत्तर भारत समेत देशभर में मौसम ने ली करवट, कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर भारत और देश के कई हिस्सों में गर्मी की शुरुआत के बाद मौसम ने अचानक करवट ली है। मौसम विभाग (आईएमडी) की जानकारी के अनुसार, कई राज्यों…


    Spread the love

    Hormuz: नंदा देवी जहाज आज पहुंचेगा गुजरात,यूएई से सुरक्षित भारत आ रहा जग लाडकी, जानिए…

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में जारी तनाव के बावजूद भारत के लिए एलपीजी और कच्चा तेल लेकर आए भारतीय ध्वज वाले टैंकर सुरक्षित रूप से गुजरात के बंदरगाहों तक पहुंच…


    Spread the love