Plane Crash: मैक्सिको में दर्दनाक विमान हादसा, आपात लैंडिंग के दौरान प्लेन हुआ क्रैश, 7 लोगों की मौत

 

 

मध्य मेक्सिको में एक छोटा निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश के दौरान हुए इस हादसे में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि विमान के टकराते ही इलाके में आग लग गई और अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय प्रशासन ने मृतकों की संख्या की पुष्टि की है और राहत-बचाव कार्य जारी रहा।

मेक्सिको स्टेट सिविल प्रोटेक्शन समन्वयक एड्रियान हर्नांडेज़ के मुताबिक, यह दुर्घटना सैन मातेओ अतेन्को इलाके में हुई। यह क्षेत्र टोलुका एयरपोर्ट से करीब पांच किलोमीटर दूर और मेक्सिको सिटी से लगभग 50 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है। विमान ने अकापुल्को से उड़ान भरी थी। तकनीकी कारणों के चलते पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया। विमान में आठ यात्री और दो क्रू सदस्य दर्ज थे, लेकिन कई घंटे बाद तक सिर्फ सात शव ही बरामद किए जा सके।

 

छत से टकराया विमान
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विमान एक फुटबॉल मैदान पर उतरने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान वह पास में स्थित एक व्यावसायिक इमारत की लोहे की छत से टकरा गया। टक्कर के बाद विमान में आग लग गई, जिसने आसपास के क्षेत्र को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर दमकल और बचाव दल पहुंचे और आग पर काबू पाया। दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

इलाके से 130 लोगों को निकाला गया बाहर
सैन मातेओ अतेन्को की मेयर आना मुनिज ने बताया कि आग की गंभीरता को देखते हुए आसपास के करीब 130 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। प्रशासन ने एहतियातन पूरे इलाके को घेर लिया। स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की असली वजह साफ हो पाएगी।

और पढ़े  फ्लाईदुबई मामले में आरोपी को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, पहले ही लग चुका था बैन,अलकायदा से जुड़े तार
  • Related Posts

    फ्लाईदुबई- कैप्टन स्मित को इस्राइल में मिलेगा सर्वोच्च नागरिक सम्मान

    इस्राइल ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को नागरिक वीरता के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग ने गुरुवार को इस सम्मान की…

    आज 6 सीटों पर उपचुनाव की मतगणना,असम में लोकसभा, बंगाल-तमिलनाडु में चार विधानसभा सीटें

    आज पांच विधानसभा सीटों समेत कुल छह सीटों के चुनाव नतीजे घोषित किए जाएंगे। असम में नगांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव कराए गए हैं। बंगाल-तमिलनाडु में चार विधानसभा सीटों पर…