BJP का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाए जाने के बाद केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की सरकार में भूमिका को लेकर लग रहे कयासों के बीच उनका अमेरिका दौरा अहम संकेत दे रहा। गोयल सितंबर के आखिर में अमेरिका जाएंगे और 30 सितंबर से मिलवॉकी में शुरू हो रही जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस दौरान अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर के साथ उनकी द्विपक्षीय बातचीत भी प्रस्तावित है।
सूत्रों के मुताबिक 21 अगस्त 2026 तक भारत का वस्तु निर्यात पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 15 फीसदी से अधिक बढ़कर 2.20 लाख करोड़ के पार पहुंच गया।
समझौते के पहले चरण पर टिकी नजर
गोयल का अमेरिका दौरा भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के लिहाज से भी अहम होगा। इससे पहले उनकी अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीयर के साथ जून में वार्ता हुई थी। जी-20 बैठक में गोयल के दूसरे देशों के व्यापार मंत्रियों के साथ भी मुलाकातों की संभावना है। इनमें दोतरफा व्यापार व निवेश बढ़ाने के उपायों पर चर्चा होगी।








