पिथौरागढ़: बेटा भगाकर लाया ज्यादा उम्र की महिला…तो पिता और भाइयों ने छुटकारे के लिए रची ये साजिश

Spread the love

 

पिथौरागढ़ जिले के बेड़ीनाग में महिला के लापता होने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। खुलासे के अनुसार बेटे का अपने से दोगुनी उम्र की महिला को भगाकर लाना पिता को नागवार गुजरा। उसने बेटे और चचेरे भाईयों के साथ मिलकर महिला से छुटकारा पाने के लिए उसकी हत्या कर शव रामगंगा नदी में फेंक दिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने नदी किनारे से महिला का बैग, बनियान, दुपट्टा सहित अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर इन्हें गिरफ्तार किया है।

मामले के अनुसार 19 सितंबर 2025 को तहसील के दड़मेत, कमदिना निवासी बहादुर राम ने अपनी बहू सुनीता देवी (44) की गुमशुदगी की रिपोर्ट राजस्व पुलिस में दर्ज कराई। लापता महिला का कोई सुराग न लगने से मामला दूसरे ही महीने सिविल पुलिस को हस्तांतरित हुआ। पुलिस ने जांच शुरू की तो सामने आया कि बागेश्वर जिले के किसमिला निवासी विजय प्रसाद (22) बहला-फुसलाकर महिला से शादी करने की बात कर उसे अपने घर ले गया।

अपने से दोगुनी उम्र की विवाहित महिला के साथ विवाह करने की जिद विजय के पिता और अन्य परिजनों को नागवार गुजरी। ऐसे में पिता रमेश राम (42) ने बेटे विजय को किसी तरह समझा-बुझाकर अपने चचेरे भाई हरीश राम (43) और बलवंत राम (45) के साथ मिलकर महिला की हत्या कर दी और शव रामगंगा नदी में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर नदी के किनारे से महिला का बैग, दुपट्टा सहित अन्य सामान बरामद किया है।

एसपी रेखा यादव ने बताया कि घटना को लंबा समय बीत गया है। ऐसे में अब महिला का शव मिलना मुश्किल है। फिर भी शव की खोजबीन की जा रही है। चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए इन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

और पढ़े  देहरादून- अब सड़क से 50 मीटर की दूरी होने पर लग सकेंगे हाॅट मिक्स प्लांट

Spread the love
  • Related Posts

    ऋषिकेश: सरकारी वेबसाइट पर नीर वाटरफॉल का नाम नहीं, साल भर सैलानियों से गुलजार रहता है झरना

    Spread the love

    Spread the loveजिस नीर झरने की खूबसूरती देखने देश-विदेश से पर्यटक खिंचे चले आते हैं, उसे सरकारी सिस्टम ने कागजों (वेबसाइट) में भुला दिया है। एनआईसी टिहरी की साइट पर…


    Spread the love

    देहरादून- ईरान में खामेनेई की मौत पर दून में शिया समुदाय ने जताया शोक, जलाई कैंडल

    Spread the love

    Spread the love     ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद दून में शिया समुदाय ने तीन दिन का शोक रखा है। रविवार को शिया…


    Spread the love