हल्द्वानी- तहसील दिवस पर अफसरों की गैरमौजूदगी पर फूटा लोगों का गुस्सा, पार्षद की नायब तहसीलदार से हुई नोकझोंक

हसील दिवस में मंगलवार को न तो तहसीलदार पहुंचे और न ही एसडीएम। घंटों इंतजार के बाद भी जब फरियादियों को वहां कोई जिम्मेदार अधिकारी न मिला तो उनका गुस्सा फूट पड़ा और वह धरने पर बैठ गए। पार्षद मनोज जोशी की नायब तहसीलदार बीएस मटियानी के साथ तीखी नोकझोंक हुई।

 

मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे पार्षद मनोज जोशी व पूर्व सभासद सकील अहमद सलमानी अपने क्षेत्र के लोगों के साथ तहसील दिवस में पहुंचे। तब तहसील दिवस में चार पांच विभागों के अधिकारी तो मौजूद थे लेकिन वहां समस्याएं सुनने के लिए एक भी जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी नहीं था। पूछताछ करने पर पता चला कि तहसीलदार वीआईपी ड्यूटी पर गए हैं जबकि एसडीएम किसी बैठक में है।

घंटेभर बाद भी अधिकारी नहीं पहुंचे तो दोनों जनप्रतिनिधि तहसीलदार के कक्ष के बाहर नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। इस दौरान वहां पहुंचे नायब तहसीलदार बीएस मटियानी और मनोज जोशी के बीच करीब आधे घंटे नोकझोंक हो गई। बाद में पार्षद जोशी ने तहसील प्रशासन और नायब तहसीलदार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाने लगाए।

हंगामे के खबर मिलने पर दोपहर करीब दो बजे एसडीएम प्रमोद कुमार और तहसीलदार कुलदीप पांडे मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह मामला शांत कराया। नायब तहसीलदार मटियानी ने पार्षद जोशी की ओर से लगाए गए आरोपों को गलत बताया है।

इन विभागों का हुआ जवाब तलब

एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि तहसील दिवस में समस्याएं सुनने के लिए नायब तहसीलदार बीएस मटियानी को अधिकृत किया गया था। उन्होंने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण के लिए आवेदन संबंधित विभागों को भेजे। तहसील दिवस में विद्युत, जल संस्थान, जल निगम, यूयूएसडीए विभागों के अधिकारी नहीं पहुंचे थे। इन विभागों का स्पष्टीकरण तलब किया गया है।

और पढ़े  उत्तराखंड: CM हेल्पलाइन को हेल्पलेस बना रहे अफसर, समाधान की रफ्तार गिरी, अगस्त में आईं सबसे ज्यादा शिकायतें

सड़क, बिजली, पानी की समस्याएं हुई दर्ज

अधिकारियों के पहुंचने के बाद पार्षद मनोज जोशी ने वार्ड 58 तल्ली हल्द्वानी में खतरे का सबब बने पेड़ को कटवाने, ऊर्जा निगम और यूयूएसडीए की मनमानी को रोकने की मांग की। पद्मावती ने 10 माह से पेंशन न मिलने, राधा देवी ने इंदिरा नगर के नालों की सफाई कराने, शोभा देवी ने खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट को ठीक कराने, सकीना बानो ने वृद्धा पेंशन दिलाने, शबनम ने तलाकशुदा पेंशन दिलाने, पूर्व सभासद शकील अहमद सलमानी ने इंदिरा नगर, मोहम्मद चौक, दुर्गा मंदिर में सफाई कराने, शब्बीर अहमद अल्वी ने कीटनाशक का छिड़काव कराने की मांग की।

  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…