रामनगर- लव जिहाद के विरोध में लोग सड़कों पर उतरे..

Spread the love

 

 किशोरी के साथ दुष्कर्म और कथित धर्मांतरण मामले में शुक्रवार को रामनगर में नाराज लोग सड़क पर उतर आए। उन्होंने आरोपी किशोर के घर पर बुल्डोजर की कार्रवाई करने के साथ हिंदू समाज की बेटियों की सुरक्षा के लिए लोगों को जागरूक किया। लव जिहाद का आरोप लगाते हुए कहा कि हिंदू समाज की बेटियों को बरगलाया जा रहा है। रैली के दौरान प्रशासन के साथ ही भारी पुलिस बल तैनात रहा।

बीते दिनों रामनगर की छात्रा के साथ दूसरे समुदाय के किशोर की ओर से दुष्कर्म का मामला सामने आया था। इस बीच छात्रा का बुर्का पहनने का वीडियो भी वायरल हुआ था। मामले में विभिन्न संगठनों की ओर धर्मांतरण का भी आरोप लगाया गया। मामले के विरोध में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, अभिभावक संघ, भाजपा ने जन जागरूकता रैली निकाली। नगर के डिग्री कॉलेज से साढ़े नौ बजे यहां से रैली शुरू हुई। रैली डिग्री कॉलेज से लखनपुर, टेड़ा रोड, दुर्गापुरी, भरतपुरी, होते हुए शांतिकुंज पहुंची। वहां से रानीखेत रोड से कोसी रोड होते हुए भवानीगंज रामलीला मैदान में रैली का समापन हुआ।
रैली के दौरान जागो हिंदू महिलाओ, अपने अधिकारों को पहचानो, लव जिहाद के खिलाफ समाज को एकजुट करो, समाज बचाओ, हिंदू बेटियों को सुरक्षित बनाओ, जैसे पोस्टरों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। धर्मांतरण के आरोपियों के घरों में बुलडोजर की कार्रवाई करने की मांग भी की गई। इस दौरान भूपेंद्र खाती, मदन जोशी, भूपेंद्र सिंह मेहरा, इंदर रावत, भावना भट्ट, बलदेव रावत, राजू रावत समेत बड़ी संख्या में रामनगर की जनता मौजूद थी।

अलर्ट मोड पर रही पुलिस
एसपी सिटी प्रकाश चंद्र आर्या ने बताया कि रैली में शांति व्यवस्था बनाने के लिए तीन प्लाटून पीएसी, जिले के तीन सीओ, नौ एसओ, निरीक्षक, 10 से अधिक दरोगा समेत भारी पुलिस बल को जगह-जगह तैनात किया गया था। उन्होंने बताया कि रैली शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई।

और पढ़े  Uttarakhand Weather: मार्च दूसरे हफ्ते में गर्मी बनाने लगी रिकॉर्ड, बदरीनाथ की चोटियों पर बर्फबारी

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी- सक्षम महिला समर्थ भारत का सफल आयोजन।।

    Spread the love

    Spread the love  आज दिनांक 17 मार्च 2026 को तेजस्विनी जन सेवा समिति द्वारा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य को लेकर महिला संवाद कार्यक्रम “सक्षम महिला समर्थ भारत” का आयोजन किया…


    Spread the love

    पौड़ी- जनपद पौड़ी में चार स्थानों पर आपदा मॉक ड्रिल, नदी उफान, भूस्खलन, बस हादसा और आग की घटनाओं पर परखा गया सिस्टम

    Spread the love

    Spread the love    आज मंगलवार को जनपद पौड़ी के चार अलग-अलग स्थानों पर आपदा मॉक अभ्यास आयोजित किया गया। इस दौरान बस दुर्घटना, नदी का जलस्तर बढ़ने, जंगल में…


    Spread the love