पौड़ी:महिला हिंसा उन्मूलन दिवस हुआ आयोजित,आज के दौर में महिलाएं सबसे आगे.

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस के दूसरे दिन ग्राम मल्ली आंगनवाड़ी केंद्र में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख दीपक कुकशाल ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।
ब्लाक प्रमुख ने महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका बताते हुए कहा कि आज के दौर में महिलाएं सबसे आगे हैं। कहा कि अन्य महिलाआंे को हर क्षेत्र में बढ़-चढ कर प्रतिभाग करना चाहिए। जिससे वह अपना नाम ही नहीं पूरे राज्य का नाम रोशन कर सकेंगे। वहीं महिला कल्याण अधिकारी प्रज्ञा नैथानी ने घरेलू हिंसा के बारे में तथा सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटर लक्ष्मी रावत ने वन स्टॉप सेंटर के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके अलावा सुपरवाइजर मनोरमा चौहान ने विभागीय योजना से संबंधित समस्याओं को सुनकर उन समस्याओं को सुलझाया तथा जिला समन्वयक मेहरूनिशा द्वारा गौरा शक्ति एप महिलाओं के फोन में डाउनलोड कर उसकी जानकारी दी। इस दौरान कार्यक्रम में महिला शक्ति केंद्र द्वारा महिलाओं के साथ टॉक शो किया गया जिसमें महिलाओं को विभागीय पोस्टर व कैलेंडर वितरित किये गये।

और पढ़े  रुड़की: हफ्तेभर में नई कार ने दिया धोखा, ठीक नहीं करने पर फूटा गुस्सा, शोरूम के बाहर धरने पर बैठा वाहन मालिक
  • Related Posts

    विश्व आयुर्वेद दिवस: हरिद्वार में पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का शुभारंभ, CM धामी-आज ऐतिहासिक दिन

    हरिद्वार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पतंजलि वेलनेस योगग्राम में पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का उद्घाटन किया। विश्व आयुर्वेद दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में योग गुरु और…

    रुद्रप्रयाग: पोखरी मोटर मार्ग पर भीषण हादसा, वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत, 55 वर्षीय बाइक सवार की मौत

    रुद्रप्रयाग-पोखरी मोटर मार्ग पर सत्तेराखाल से करीब चार किलोमीटर पीछे मायकोटी डाट पुल के समीप बुधवार सुबह कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी…