उत्तराखंड: कुछ लोगों के दर्शन कांग्रेस में होते हैं और “गर्लफ्रेंड” को बीजेपी ज्वाइन करवाते हैं-करन माहरा

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने बगैर किसी का नाम लिए कहा कि कुछ लोग कांग्रेस में दिखते हैं, लेकिन उन्होंने अपनी ‘गर्लफ्रैंड’ को भाजपा ज्वाइन करा रखी है। माहरा यहीं नहीं थमे, उन्होंने कहा कि भाजपा ने कांग्रेस में कई एजेंट छोड़ रखे हैं। जो दिनभर कांग्रेस दफ्तर में बैठते हैं, लेकिन शाम को भाजपा नेताओं से उनके घर पर मिलते हैं। कांग्रेस भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने यह बयान देकर सभी को चौंका दिया। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल होने लगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कार्यक्रम में भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कांग्रेस को कमजोर करने के लिए कुछ लोगों को एजेंट बनाकर भेजा हुआ है। बीजेपी के कई ऐसे लोग कांग्रेस में घुस आए हैं, इन्हें पहचानने और इनसे सतर्क रहने की जरूरत है।

और पढ़े  देहरादून- दर्दनाक हादसा: मोहब्बेवाला में सीमेंट से लदा ट्रक पलटा, चपेट में आने से एक की मौत, दो गंभीर घायल
  • Related Posts

    विश्व आयुर्वेद दिवस: हरिद्वार में पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का शुभारंभ, CM धामी-आज ऐतिहासिक दिन

    हरिद्वार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पतंजलि वेलनेस योगग्राम में पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का उद्घाटन किया। विश्व आयुर्वेद दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में योग गुरु और…

    रुद्रप्रयाग: पोखरी मोटर मार्ग पर भीषण हादसा, वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत, 55 वर्षीय बाइक सवार की मौत

    रुद्रप्रयाग-पोखरी मोटर मार्ग पर सत्तेराखाल से करीब चार किलोमीटर पीछे मायकोटी डाट पुल के समीप बुधवार सुबह कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी…