नैनीताल / कोटाबाग- ढाई (2.5) साल की दूध पीती बच्ची से बिहार के एक मजदूर ने किया दुष्कर्म,मां-बाप को लहूलुहान मिली बेटी।

कोटाबाग क्षेत्र में शर्मसार करने वाली घटना हुई है। बिहार निवासी एक मजदूर ने ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म किया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, बिहार निवासी दंपती कोटाबाग क्षेत्र के एक गांव में मजदूरी करते हैं। शुक्रवार सुबह दंपती मजदूरी के लिए चले गए। तभी बिहार निवासी कमल ऋषि उनके झाले में घुस गया और वहां खेल रही बच्ची से दुष्कर्म किया जिससे वह लहूलुहान हो गई। कुछ देर बाद मां-पिता लौटे तो बच्ची को रोते देखा। उसकी हालत देख वे उसे सीएचसी कोटाबाग ले गए।

डॉ. सलीम अंसारी ने बताया कि बच्ची की हालत गंभीर देख पुलिस को सूचित किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। कालाढूंगी एसओ नंदन रावत ने बताया कि मजदूर परिवार की ओर से थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला डॉक्टरों के पैनल ने बच्ची का मेडिकल परीक्षण किया।

और पढ़े  हरिद्वार: बाइक मैकेनिक हत्याकांड के खुलासे में देरी पर आक्रोश, बहन ने उठाए सवाल
  • Related Posts

    विश्व आयुर्वेद दिवस: हरिद्वार में पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का शुभारंभ, CM धामी-आज ऐतिहासिक दिन

    हरिद्वार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पतंजलि वेलनेस योगग्राम में पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का उद्घाटन किया। विश्व आयुर्वेद दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में योग गुरु और…

    रुद्रप्रयाग: पोखरी मोटर मार्ग पर भीषण हादसा, वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत, 55 वर्षीय बाइक सवार की मौत

    रुद्रप्रयाग-पोखरी मोटर मार्ग पर सत्तेराखाल से करीब चार किलोमीटर पीछे मायकोटी डाट पुल के समीप बुधवार सुबह कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी…