पौड़ी: पौधो की देखभाल करना हमारी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है – मंत्री

Spread the love

पौड़ी: पौधो की देखभाल करना हमारी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है – मंत्री

प्रदेश के पशुपालन, दुग्ध विकास, मत्स्य पालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने जनपद पौड़ी में अंतर्गत एक पेड़ मां के नाम  कार्यक्रम के तहत श्रीनगर के श्रीयंत्र टापू, पौड़ी के तल्ली भिताई शहीद कुलदीप रावत के स्मृति वन व रांसी स्टेडियम के समीप विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया। साथ ही उन्होंने कलेक्ट्रेट पौड़ी के समीप अपने दादा जी स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
    मा. मंत्री ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत पूरे देशभर में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया जा रहा है। कहा कि पौधे लगाना बेहद जरूरी है, जससे भविष्य में अच्छे परिणाम देखने को मिल सकेंगे। कहा कि पेड़ हवा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए कई अलग-अलग तरीकों से काम करते हैं। वायु प्रदूषकों को हटाना और ओजोन के निर्माण को कम करना, कुछ ऐसे तरीके हैं जिनसे पेड़ वातावरण की स्थिति को बेहतर बनाते हैं।


  मंत्री ने कहा कि हमें प्रकृति और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों की याद दिलाता है। हमने आज जो पौधे रोपे हैं, उनकी देखभाल करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। पौधों की सही देखभाल और संरक्षण से ही हम अपने पर्यावरण को हरा-भरा और स्वस्थ बना सकते हैं। कहा कि देवभूमि उत्तराखंड अपने धर्म, अध्यात्म और संस्कृति के लिए विख्यात है। यहां का प्राकृतिक सौंदर्य और जैव विविधता आकर्षण को आकर्षित करती है। इसलिए, पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है।
    मा. मंत्री ने श्रीनगर के श्रीयंत्र टापू में आम,  पौड़ी के भिताई तल्ली शहीद कुलदीप रावत स्मृति वन में अमरुद व रांसी स्टेडियम के समीप  देवदार पौधों का रोपण किया। उन्होंने सभी लोगों को अधिक से अधिक संख्या में पौध रोपण करने की अपील की है।
कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा


    

और पढ़े  देहरादून- दून में भूकंप, ऋशिकेश में बम की सूचना, मसूरी में भूस्खलन से फंसे पर्यटक, सकुशल निकाले गए

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- सामूहिक कन्या पूजन में पहुंचे CM, बोले-बेटियों के प्रति हमारे समर्पण, भावनाओं को दर्शाता है पर्व

    Spread the love

    Spread the loveसीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून प्रेमनगर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा यह एक अद्भुत ‘पूजन’ कार्यक्रम है। इसमें…


    Spread the love

    देहरादून- गैस संकट, 17 हजार लोगों ने की बुकिंग, 15 हजार को बांटी गई गैस

    Spread the love

    Spread the love     देहरादून जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति बढ़ाने के प्रयासों के बावजूद स्थिति सामान्य नहीं हो पा रही है। सोमवार को लगभग 15,020 घरेलू और 512…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *