पौड़ी: राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटडीढाक में आयोजित हई रात्रि चौपाल, ग्रामीणों द्वारा उठाई गई जन समस्याएं का तत्काल निस्तारण करें: जिलाधिकारी

Spread the love

पौड़ी: राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटडीढाक में आयोजित हई रात्रि चौपाल, ग्रामीणों द्वारा उठाई गई जन समस्याएं का तत्काल निस्तारण करें: जिलाधिकारी

कोटद्वार के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटड़ीढाक में जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने रात्रि चौपाल आयोजित कर लोगों की जन समस्याएं सुनी तथा संबंधित अधिकारियों को स्थानीय ग्रामीणों द्वारा उठाए गए विभिन्न बिंदुओं पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के चौपाल में पहुंचते ही ग्रामीण काफी उत्सुक नजर दिखे। कोटड़ीढाक चौपाल में ग्रामीणों द्वारा सिंचाई नहरों की सफाई, विद्युत सप्लाई, स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी केंद्र, शिक्षा संबंधित शिकायतें रखी गई।
गुरुवार को आयोजित चौपाल में जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग को बरसात से पूर्व सिंचाई नहरों की साफ-सफाई तथा जो नहर क्षतिग्रस्त हैं उसपे तत्काल कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कोटडीढाक में शौचालय बनवाने के लिए नगर निगम तथा पेयजल विभाग को पानी की समस्या को दूर करने के निर्देश दिए। इस दौरान ग्रामीणों ने विद्युत की बार-बार कटौती होने तथा संबंधित लाइनमैन द्वारा समय पर लाइट ठीक न करने की शिकायत की। ग्रामीणों ने कहा कि लाइनमैन से अपनी समस्याएं रखते हैं तो उनके द्वारा समय पर फोन नहीं उठाया जाता है, जिसका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने एसडीओ विद्युत को संबंधित लाइनमैन के वेतन रोकने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने उपजिलाधिकारी को कृषि भूमि पर लगे पॉलो का सर्वे कर उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि तहसील दिवस में जो समस्याएं ग्रामीणों द्वारा रखी गई थी उसका निस्तारण अभी तक नहीं हो पाया। जिलाधिकारी ने तहसीलदार को तत्काल समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि लालपानी स्थित अस्पताल का सुधारीकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को विभिन्न कार्यों की गुणवत्ता के जांच करने के निर्देश भी दिए।

और पढ़े  देहरादून : पूर्व सैनिकों व अग्निवीरों को स्वरोजगार की बूस्टर डोज, 10 प्रतिशत कोटा आरक्षित, सब्सिडी भी मिलेगी

Spread the love
  • Related Posts

    नैनीताल हाईवे पर लापरवाही: क्षतिग्रस्त डिवाइडर बना किशोर की मौत का कारण, जबड़े में एंगल घुसने से गई जान

    Spread the love

    Spread the love  नैनीताल हाईवे पर बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में 16 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा एक क्षतिग्रस्त डिवाइडर के कारण हुआ,…


    Spread the love

    देहरादून- महिला तस्कर गिरफ्तार: पति पर दर्ज मुकदमों का खर्च पूरा करने के लिए पत्नी बन गई तस्कर

    Spread the love

    Spread the loveसहसपुर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को खुशहालपुर निवासी नशा तस्कर शबनम को गिरफ्तार किया। आरोपी महिला के पास से पुलिस को 7.53 ग्राम स्मैक मिली। महिला ने बताया पति पर…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *