पौड़ी:- पौड़ी पुलिस ने ड्रग्स फ्री ओर साइबर अपराध सुरक्षा पर ग्रामीणों के साथ आयोजित की चौपाल

Spread the love

 

 

पुलिस कप्तान पौड़ी लोकेश्वर सिंह के द्वारा ड्रग्स फ्री अभियान ओर साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर जनपद में अभूतपूर्व प्रयास किए जा रहे है इसी कड़ी में उनके द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र के गांव में चौपाल लगाकर ग्राम सुरक्षा समिति ओर महिला मंगल दल के साथ मिलकर स्थानीय ग्रामीणों को ड्रग्स फ्री उत्तराखंड ओर साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट और महिला सुरक्षा के लिए जन जागरूक करने और ऐसे अपराधों पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए है, जिसके तहत थानाध्यक्ष रिखणीखाल संतोष पैथवाल के द्वारा लगातार थाना क्षेत्र के गांवो में ग्राम सुरक्षा समिति ओर महिला मंगल दल तथा ग्रामीणों के साथ जन जागरूकता चौपाल आयोजित की जा रही है, इस अवसर पर आज ग्राम मेलधार पट्टी पेनो में जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया था जिसमें ग्राम सुरक्षा समिति ओर महिला मंगल दल की महिलाओं तथा ग्रामीणों के साथ साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट और महिला सुरक्षा,बच्चो में लेगिंग अपराधो से बचाव, गुड टच बेड टच के संबंध में ग्रामीणों को जनजागरूक किया गया तथा सभी को जनजागरुकता पाॅपलेट भी वितरित किए गए जहां पर उनके द्वारा महिलाओं और ग्रामीणों से आग्रह किया की वितरित किए गए पापलेट को गांव के पंचायत भवन, बारात घर में चस्पा कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी प्रचारित करें, वहीं उन्होंने बताया की आज के इंटरनेट ओर तकनीकी युग में गांवों के भोले भाले लोग आसानी से डिजिटल अरेस्ट और साइबर अपराध के जाल में फंस जा रहे है, ऐसे में उनके द्वारा लोगों से अपील करते हुए बताया की किसी भी दशा में अपने मोबाइल फोन के पिन नंबर और ओटीपी को अनजान व्यक्ति को शेयर न करे ओर अनचाहे इंटरनेट लिंक पर न जाएं, ग्रामीणों को जानकारी देते हुए उन्होंने बताया की ऐसे मामलो में अधिक जानकारी ओर सहायता के लिए हेल्प लाइन नंबर 1930,1090 ओर 112 पर संपर्क करे, वहीं गांव की ग्राम सुरक्षा समिति ओर महिला मंगल दल ने आज आयोजित हुई चौपाल को प्रासंगिक बताते हुए थाना रिखणीखाल पुलिस का धन्यवाद भी ज्ञापित किया,

और पढ़े  हल्द्वानी- दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी के गर्भपात की अनुमति मिली, आरोपी गिरफ्तार

Spread the love
  • Related Posts

    हरिद्वार- गंगा के ऊपर राज्य का सबसे लंबा ब्रिज तैयार, शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति, कुंभ में यात्रियों का लाभ

    Spread the love

    Spread the loveधर्मनगरी में आने वाले श्रद्धालु अब हरिद्वार में श्रद्धा और आस्था का बेहतर संगम देख सकेंगे। प्रदेश का सबसे पहला मेजर ब्रिज बनकर तैयार है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण…


    Spread the love

    हरिद्वार- चारधाम यात्रा, परिवहन विभाग ने 600 वाहनों को दी हरी झंडी, तकनीकी जांच के बाद ग्रीन कार्ड जारी

    Spread the love

    Spread the love     आगामी चार धाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन और परिवहन विभाग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में…


    Spread the love