पौड़ी: पौड़ी पुलिस ने ठाना है, हर गांव जाकर साइबर अपराध को मिटाना है

 

 पुलिस कप्तान पौड़ी लोकेश्वर सिंह के द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर अभूतपूर्व प्रयास किए जा रहे है इसी कड़ी में उनके द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र के हर गांव में ग्राम सुरक्षा समिति ओर महिला मंगल दल के साथ मिलकर स्थानीय ग्रामीणों को साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट और महिला सुरक्षा के लिए जन जागरूक करने और ऐसे अपराधों पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए है, जिसके तहत थानाध्यक्ष रिखणीखाल संतोष पैथवाल के द्वारा लगातार थाना क्षेत्र के गांवो में ग्राम सुरक्षा समिति ओर महिला मंगल दल तथा ग्रामीणों के साथ साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट और महिला सुरक्षा पर जन जागरूकता गोष्ठियां की जा रही है, इस अवसर पर ग्राम घांघली में अपर उप निरी0 संजय असवाल के द्वारा ग्राम सुरक्षा समिति ओर महिला मंगल दल की महिलाओं तथा ग्रामीणों के साथ साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट और महिला सुरक्षा,बच्चो में लेगिंग अपराधो से बचाव, गुड टच बेड टच के संबंध में ग्रामीणों को जनजागरूक किया गया तथा सभी को जनजागरुकता पाॅपलेट भी वितरित किए गए जहां पर उनके द्वारा महिलाओं और ग्रामीणों से आग्रह किया की वितरित किए गए पापलेट को गांव के पंचायत भवन, बारात घर में चस्पा कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी प्रचारित करें, वहीं उन्होंने बताया की आज के इंटरनेट ओर तकनीकी युग में गांवों के भोले भाले लोग आसानी से डिजिटल अरेस्ट और साइबर अपराध के जाल में फंस जा रहे है, ऐसे में उनके द्वारा लोगों से अपील करते हुए बताया की किसी भी दशा में अपने मोबाइल फोन के पिन नंबर और ओटीपी को अनजान व्यक्ति को शेयर न करे ओर अनचाहे इंटरनेट लिंक पर न जाएं, ग्रामीणों को जानकारी देते हुए उन्होंने बताया की ऐसे मामलो में अधिक जानकारी ओर सहायता के लिए हेल्प लाइन नंबर 1930,1090 ओर 112 पर संपर्क करे, वहीं गांव की ग्राम सुरक्षा समिति ओर महिला मंगल दल ने आज आयोजित हुई गोष्ठी को प्रासंगिक बताते हुए थाना रिखणीखाल पुलिस का धन्यवाद भी ज्ञापित किया,
वाइट — विजयपाल सिंह रावत

और पढ़े  कुमाऊं विवि चुनाव: यतिन बने छात्र महासंघ अध्यक्ष, एबीवीपी ने बताया अपना प्रत्याशी तो बोले- मैं निर्दलीय
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…