पौड़ी के विकासखंड कल्जीखाल के ग्राम सकनोली में एक विवाहिता ने फंदा डालकर मौत को गले लगा लिया। राजस्व पुलिस के अनुसार विवाहिता अनीता देवी (25) ने कमरे में पंखे के कुंडे से लटकर जान दी।
करीब डेढ़ महीने पहले उन्होंने बच्ची को जन्म दिया था। बताया कि घटना शुक्रवार देर रात की है। परिजनों ने शनिवार सुबह प्रधान और ग्रामीणों को बुलाकर कमरे का दरवाजा तोड़ा और पुलिस को सूचना दी। राजस्व पुलिस ने पंचनामे की कार्रवाई के लिए शव जिला अस्पताल पीएम के लिए भेज दिया है।








