पौडी- संयुक्त रुप से एन्फोर्समेन्ट की कार्यवाही में तेजी लाये– जिलाधिकारी

Spread the love

पौडी- संयुक्त रुप से एन्फोर्समेन्ट की कार्यवाही में तेजी लाये– जिलाधिकारी

जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। बैठक में राजस्व, पुलिस व परिवहन विभाग को संयुक्त रुप से एन्फोर्समेन्ट की कार्यवाही में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रवर्तन के दिये गये लक्ष्यों को निर्धारित समय पर पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
सड़क सुरक्षा की बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि पिछली बैठक में प्रवर्तन कार्यवाही के जो लक्ष्य दिये गये थे उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। उन्होंने परिवहन विभाग को शराब पीकर वाहन संचालित करने वाले व्यक्तियों की जांच हेतु अधिक मात्रा में एल्कोमीटर जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को कहा कि जनपद में जो दुर्घटना हुई हैं उसकी जीआईएस मैपिंग कर उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि कांवड यात्रा को देखते हुए पूर्ण तैयारियों के साथ ही आपदा उपकरण पूर्व में ही अपने पास उपलब्ध रखें तथा जो उपकरण और संसाधन जिस लोकेशन पर तैनात किये जाने हैं समय से उपलब्ध व तैनात करवा दें। उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों को कहा कि मोटर मार्गो पर जहां क्रैश बैरियर लगने हैं वहां समय पर कार्य पूर्ण करें। उन्होंने लैंसडाउन उपजिलाधिकारी को एक लंबित मजिस्ट्रियल जांच पूर्ण करते हुए उसकी रिपोर्ट देने को कहा।


Spread the love
और पढ़े  हल्द्वानीAccident- सैर पर निकले कारोबारी की ई-रिक्शा की टक्कर से मौत, अस्पताल में तोड़ा दम
  • Related Posts

    हल्द्वानी बार एसोसिएशन चुनाव: 11 पदों के लिए 31 प्रत्याशी मैदान में,दो वरिष्ठ वकीलों के बीच भीषण टक्कर

    Spread the love

    Spread the love   हल्द्वानी बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद के लिए दो वकीलों के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर, 2024 के बाद एक बार फिर आमने-सामने आए बिष्ट और पंत,…


    Spread the love

    उत्तरकाशी- अक्षय तृतीया पर खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट, मंदिर समिति की अगुवाई में निकाला गया शुभ मुहूर्त

    Spread the love

    Spread the loveयमुनोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल रविवार को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। 12 बजकर 35 मिनट पर कर्क लग्न अनुसार कृतिका…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *