पौडी- संयुक्त रुप से एन्फोर्समेन्ट की कार्यवाही में तेजी लाये– जिलाधिकारी

पौडी- संयुक्त रुप से एन्फोर्समेन्ट की कार्यवाही में तेजी लाये– जिलाधिकारी

जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। बैठक में राजस्व, पुलिस व परिवहन विभाग को संयुक्त रुप से एन्फोर्समेन्ट की कार्यवाही में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रवर्तन के दिये गये लक्ष्यों को निर्धारित समय पर पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
सड़क सुरक्षा की बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि पिछली बैठक में प्रवर्तन कार्यवाही के जो लक्ष्य दिये गये थे उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। उन्होंने परिवहन विभाग को शराब पीकर वाहन संचालित करने वाले व्यक्तियों की जांच हेतु अधिक मात्रा में एल्कोमीटर जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को कहा कि जनपद में जो दुर्घटना हुई हैं उसकी जीआईएस मैपिंग कर उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।<strong>पौडी- संयुक्त रुप से एन्फोर्समेन्ट की कार्यवाही में तेजी लाये– जिलाधिकारी </strong>
जिलाधिकारी ने बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि कांवड यात्रा को देखते हुए पूर्ण तैयारियों के साथ ही आपदा उपकरण पूर्व में ही अपने पास उपलब्ध रखें तथा जो उपकरण और संसाधन जिस लोकेशन पर तैनात किये जाने हैं समय से उपलब्ध व तैनात करवा दें। उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों को कहा कि मोटर मार्गो पर जहां क्रैश बैरियर लगने हैं वहां समय पर कार्य पूर्ण करें। उन्होंने लैंसडाउन उपजिलाधिकारी को एक लंबित मजिस्ट्रियल जांच पूर्ण करते हुए उसकी रिपोर्ट देने को कहा।

और पढ़े  देहरादून: राजधानी की एटीएस कॉलोनी में व्यक्ति ने बिल्डिंग से कूदकर दी जान, बिल्डर पुनीत अग्रवाल पर लगाए आरोप
  • Related Posts

    HALDWANI- लालकुआं पुलिस ने 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

        डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी…

    करवा चौथ 2026- करवा चौथ पर भद्रा कब से कब तक रहेगी? जानें समय..

    करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना…