पौड़ी – जिलाधिकारी ने ग्रामीणों के साथ किया पौधारोपण

Spread the love

हरेला कार्यक्रम के तहत जनपद में वृक्षारोपण का कार्य निरंतर जारी है। गुरुवार को जिलाधिकारी डॉ० विजय कुमार जोगदंडे ने जिला मुख्यालय कर अमकोट गांव में फलदार पौध की प्रजाति दशहरी आम का रोपण किया। जिलाधिकारी को अपने बीच पाकर ग्रामीणों गदगद दिखे। उन्होंने कहा कि अमकोट के इस जगह पर विभिन्न प्रजाति के 250 से अधिक फलदार पौध का रोपण किया जाएगा। इस दौरान जिलाधिकारी ने खुद फावड़ा उठा कर पौधों के लिए गड्ढे खोदने लग गए। उन्होंने कहा कि ऐसे स्थानों पर उद्यान व कृषि की अपार संभावनाएं हैं। कहा कि लोगों को इसके लिए आगे आकर कार्य करना होगा, जिससे वह बेहतर आमदनी हांसिल कर सकेंगे।
जिलाधिकारी ने अमकोट गांव में ग्रामीणों के साथ आम के पौधों का रोपण किया। कहा कि इन पौधों को बचाने के लिए नियमित रूप से देखरेख करें तथा उद्यान अधिकारी को निर्देशित किया कि पौधों की सुरक्षा के लिए ट्रीगार्ड लगाएं। साथ ही जिलाधिकारी ने क्षेत्र को क्लस्टर के रूप में विकसित करने के लिए उद्यान विभाग को आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान ग्रामीणों ने क्यार्क-अमकोट मोटर मार्ग की जर्जर हालत व क्षेत्र में झूलते विद्युत तारों, मोटर मार्ग से गांव को पहुंच मार्ग की खराब स्थिति व गांव के सार्वजनिक मंदिर की आपदा से क्षतिग्रस्त दीवार का पुनर्निमाण कराने आदि समस्याओं पर जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से समस्याओं पर सकारात्मक कार्यवाही की बात कही। क्षेत्र में उद्यानीकरण को बढ़ावा देने के लिए जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान क्यार्क को अनुकूल व उपयुक्त भूमि की जानकारी देने के लिए कहा है।

और पढ़े  नैनीताल Road Accident: 2 बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, BJP मंडल अध्यक्ष व युवक घायल

Spread the love
  • Related Posts

    हरिद्वार- रफ्तार पकड़ेंगे हरिद्वार में कुंभ मेले के निर्माण कार्य, CM ने दी 50.27 करोड़ की मंजूरी

    Spread the love

    Spread the love   हरिद्वार कुंभ मेला में होने वाले निर्माण कार्याें के लिए 50.27 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई। पहली किश्त के रूप में 20.11 करोड़। इसके अलावा…


    Spread the love

    कोटद्वार- आमपड़ाव क्षेत्र में डीजे बजाने से रोकने पर बवाल, 2 भाइयों ने पुलिस टीम पर किया हमला

    Spread the love

    Spread the love   कोटद्वार के आमपड़ाव क्षेत्र में देर रात डीजे बजाने से रोकने पर बवाल हो गया। दो भाइयों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। वहीं, पुलिस…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *