पौडी-जिलाधिकारी ने किया रूद्राक्ष पौधों का रोपण, चलाया सफाई अभिमान

Spread the love

पौडी-जिलाधिकारी ने किया रूद्राक्ष पौधों का रोपण, चलाया सफाई अभिमान

जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने विकासखंड यमकेश्वर के अंतर्गत नीलकंठ पैदल मार्ग पर बुंडरासू से मोनी बाबा तक वन विभाग, राजस्व विभाग, परमार्थ निकेतन के ऋषि कुमार सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ वृहत सफाई अभियान चलाया। इसके अलावा उन्होंने मोनी बाबा स्थल पर 20 रूद्राक्ष पौधों का रोपण भी किया। सफाई अभियान में दौरान लगभग एक टन से अधिक कूड़ा एकत्रित कर निस्तारण के लिए भेजा गया।
जिलाधिकारी ने जिला पंचायत व नगर पंचायत जौंक को निर्देश दिये कि सफाई अभियान के दौरान संकलित किये गये कूडें का पृथकीकरण करते हुए निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
नीलकंठ महादेव पैदल यात्रा मार्ग पर पर साफ-सफाई को बनाये रखने के लिए उपजिलाधिकारी यमकेश्वर, वन विभाग, जिला पंचायत के अधिकारियों को ठोस रुपरेखा तैयार करने के निर्देश दिये है। जिलाधिकारी ने कहा कि देश-विदेश से आने वाले भक्तजन यहां से सुखत अनुभव लेकर जा पाए इस हेतु यमकेश्वर क्षेत्र को साफ-सुथरा रखना हमारी प्राथमिकता है। उन्होने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि पैदल मार्ग लगी दुकानों के इर्द-गिर्द यदि कूडा पाया जाता है तो ऐसी स्थिति में सम्बन्धित दुकानदार के प्रति चालान की कार्यवाही करें। पैदल मार्ग पर जगह-जगह कूडेदान व कूडा उठाने के लिए समय-समय पर मैनपावर की तैनाती के लिए जिला पंचायत के अधिकारियों को निर्देश दिये है।
उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करना है, लोगों की भागीदारी से ही शहर व अन्य क्षेत्रों को गंदगी से मुक्त किया जा सकता है। जिलाधिकारी ने जिला पंचायत व नगर पंचायत जोंक को निर्देश दिये कि गर्मियों के सीजन शुरू होते ही शहर के रास्तों, नीलकंट मार्ग सहित अन्य मार्गो पर साफ-सफाई के अलावा दवाई का छिड़काव करना करें। जिससे क्षेत्र में फैलने वाली बिमारियों से लोग बच सकेंगे। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारी को पैदल मार्ग में झाडियों का समय-समय पर कटान करने को कहा। जिलाधिकारी ने कहा उन्होंने कहा कि शहर व अन्य क्षेत्रों में साफ-सफाई नियमित बनी रहे तो उसका संदेश अन्य शहरों तक पहुंचता है।

और पढ़े  हादसा: 3 युवकों की असमय मौत से शोक, मारे गए जवान की अंत्येष्टि सैन्य सम्मान के साथ हुई

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी- सक्षम महिला समर्थ भारत का सफल आयोजन।।

    Spread the love

    Spread the love  आज दिनांक 17 मार्च 2026 को तेजस्विनी जन सेवा समिति द्वारा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य को लेकर महिला संवाद कार्यक्रम “सक्षम महिला समर्थ भारत” का आयोजन किया…


    Spread the love

    पौड़ी- जनपद पौड़ी में चार स्थानों पर आपदा मॉक ड्रिल, नदी उफान, भूस्खलन, बस हादसा और आग की घटनाओं पर परखा गया सिस्टम

    Spread the love

    Spread the love    आज मंगलवार को जनपद पौड़ी के चार अलग-अलग स्थानों पर आपदा मॉक अभ्यास आयोजित किया गया। इस दौरान बस दुर्घटना, नदी का जलस्तर बढ़ने, जंगल में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *