दिल्ली में 13 और 14 को आतंकी हमले का अलर्ट,सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, वीडियो जारी कर पन्नू ने फिर दी धमकी

Spread the love

राष्ट्रीय राजधानी समेत पूरे देश में 13 और 14 दिसंबर को आतंकी हमले के सीरियस इनपुट मिलने के बाद देश का खुफिया विभाग और सुरक्षा एजेंसियां और सर्तक हो गई हैं। 13 दिसंबर को संसद हमले की बरसी है जबकि 14 दिसंबर को राष्ट्रीय राजधानी में यहूदियों का आठ दिवसीय शीतकालीन उत्सव हनुक्का मनाया जाता है।

हालांकि लाला किला के पास पिछले माह 10 नवंबर को हुए धमाके के बाद सुरक्षा एजेंसियां पहले से अलर्ट मोड पर हैं। खालिस्तानी संगठन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) और आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भी फिर वीडियो जारी कर धमकी दी है।

पुलिस किसी भी धमकी को हल्के में नहीं ले रही हैं।दिल्ली पुलिस की एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हर साल पन्नू वीडियो जारी कर संसद हमले की बरसी 13 दिसंबर को हमला करने की धमकी देता है। इस बार भी उसने वीडियो जारी किया है।

सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों का कहना है कि एसएफजे के आतंकी राजधानी में कहीं भी देशविरोधी नारे लिख सकते हैं। देश विरोधी स्लोगन और पोस्टर भी लगा सकते हैं। पन्नू ने कुछ समय पहले एक विवादित नक्शा जारी किया था,  जिसमें पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली को शामिल किया गया।


Spread the love
और पढ़े  दिल्ली: जामियानगर के ओखला विहार में अमेरिका और इस्राइल के खिलाफ नारेबाजी, भारी पुलिस बल तैनात
  • Related Posts

    PM मोदी की अध्यक्षता में सीसीएस की बैठक, पश्चिम एशिया की स्थिति और फंसे भारतीयों पर हुई चर्चा

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में रविवार को कैबिनेट कमिटी ऑन सिक्योरिटी (सीसीएस) की हाई-लेवल बैठक हुई है। प्रधानमंत्री आवास पर हुई अहम बैठक में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह,…


    Spread the love

    दिल्ली की बेटियां बनेंगी ‘लखपति’- होली से पहले महिलाओं-बेटियों को 4 बड़ी सौगात, राष्ट्रपति मुर्मू ने लॉन्च की योजनाएं

    Spread the love

    Spread the loveभारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ‘सशक्त नारी, समृद्ध दिल्ली’ कार्यक्रम में शामिल हुए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु…


    Spread the love