होली पर भयानक हादसा: ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत, मासूम बच्ची सहित 2 की मौत, सात घायल

आगरा में बाह-फतेहाबाद मार्ग पर मंगलवार तड़के कार और  ट्रक में सामने से भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक मासूम सहित दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने आधा घंटे बाद कार को काटकर शव को  बाहर निकाला। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया है।

पुलिस के मुताबिक मंगलवार सुबह 4:53 बजे की करीब कार चालक भूरी सिंह पुत्र सरनाम सिंह निवासी अनुपुरा थाना गोहद भिंड मध्य प्रदेश नोएडा से अपनी पत्नी चंद्रिका, पुत्री अन्यया (11), शिवन्या (7), तनु (5) के अलावा अपने साथी रामकुमार (45) पुत्र बांकेलाल और उनकी पत्नी रेखा (40) व उनके बच्चे सुशांत (11), मनदीप (8) वर्ष के साथ नोएडा से होली के त्योहार पर अपने घर जा रहे थे। जैसे ही मंगलवार सुबह 4:53 बजे के करीब बाह फतेहाबाद मार्ग पर अरनोटा पुल के पास पहुंचे, तो बाह की तरफ से आ रहे ट्रक से कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में तनु की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में दूसरी साइड आगे की सीट पर रामकुमार गंभीर रूप से घायल होकर अंदर फंस गए। पुलिस ने कार काटकर जब तक उन्हें बाहर निकाला, तब तक उनकी की भी मौत हो गई।

वहीं कार में बैठे सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों को उपचार के लिए अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है।
और पढ़े  UP- बारिश और तेज हवाओं से बदला प्रदेश का मौसम, इन 64 जिलों में आज के लिए जारी हुई चेतावनी
  • Related Posts

    बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

    बरेली के फरीदपुर कस्बे में बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर…

    अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

        भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता करेंगे। यात्रा में…