रुद्रप्रयाग- गुलदार की दहशत, 5 साल के बच्चे को खींचकर ले गया, आठ स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित

Spread the love

 

रुद्रप्रयाग तहसील रुद्रप्रयाग के सिंद्रवाणी क्षेत्र में गुलदार द्वारा एक बच्चे को उठाए जाने की घटना के बाद प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए चार और पांच फरवरी को क्षेत्र के आठ विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। अवकाश घोषित विद्यालयों में राजकीय प्राथमिक विद्यालय चमसील, सारी, सिंद्रवाणी, झालीमठ, छिनका, हिलोरीधार, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय छिनका तथा जनता हाई स्कूल ककोड़ाखाल शामिल हैं।

 

इसके साथ ही इन विद्यालयों के आसपास संचालित सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में भी दो दिन का अवकाश रहेगा। रुद्रप्रयाग जनपद के न्याय पंचायत सारी अंतर्गत सिन्द्रवाणी गांव में मंगलवार को दर्दनाक घटना सामने आई है। पांच साल के बच्चे को गुलदार उसकी मां के हाथ से खींचकर ले गया। इसके बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं, बच्चे की तलाश जारी है।

घटना के बाद से ग्रामीण बच्चे की तलाश में जुटे हुए हैं। गांव में भय और चिंता का माहौल बना हुआ है। इस संबंध में जिला पंचायत सदस्य जयवर्धन काण्डपाल ने कहा कि जंगली जानवर और मानव संघर्ष की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने जल्द से जल्द ठोस कार्रवाई की मांग की गई है। फिलहाल पूरे क्षेत्र में ग्रामीणों द्वारा सर्च ऑपरेशन जारी है और ग्रामीण प्रशासन से मदद की आस लगाए हुए हैं।


Spread the love
और पढ़े  हरिद्वार- उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में फिर पकड़े गए फर्जी दो युवतियां
  • Related Posts

    चारधाम यात्रा- आज से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन 17 अप्रैल से, यात्रा की तैयारी में जुटा प्रशासन

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में आगामी चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुक्रवार से शुरू होंगे। पर्यटन विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं, सुबह 7 बजे से पंजीकरण वेबसाइट तथा…


    Spread the love

    रिंकू राणा- थारू जनजाति की प्रथम लोक गायिका रिंकू राणा की दर्दनाक मौत, ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचला

    Spread the love

    Spread the love   मायके से होली खेलकर स्कूटी से अपने घर जा रही थारू जन जाति की प्रथम लोक गायिका रिंकू राणा की गुरुवार को सड़क दुर्घटना में मौत…


    Spread the love