दिल्ली में तरबूज से दहशत: मुंबई में 4 लोगों की मौत के बाद राजधानी में खरीदने से बच रहे लोग, बाजार पर असर

 

गर्मियों के मौसम में सबसे ज्यादा बिकने वाला और राहत देने वाला फल तरबूज अब लोगों के बीच डर की वजह बनता जा रहा है। मुंबई में बिरयानी खाने के बाद तरबूज खाने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध मौत की खबर सामने आने के बाद दिल्ली के बाजारों में इसका सीधा असर दिखाई देने लगा है। लोग अब तरबूज खरीदने से पहले कई बार सोच रहे हैं, वहीं कई परिवारों ने फिलहाल इसे खाना ही बंद कर दिया है।

 

तरबूज की बिक्री में गिरावट 
राजधानी के आजादपुर, कृष्णा नगर, करोल बाग, शाहदरा, पटपड़गंज और लक्ष्मी नगर जैसे इलाकों के फल विक्रेताओं का कहना है कि पिछले दो दिनों में तरबूज की बिक्री में साफ गिरावट आई है। जहां पहले ग्राहक बिना पूछे पूरा तरबूज खरीद लेते थे, अब वह बार-बार पूछ रहे हैं कि फल कहां से आया है, ताजा है या नहीं और कहीं ये इंजेक्शन वाला तो नहीं।

क्या बोल रहे फल वाले
पहले दिनभर में 40 से 50 तरबूज आसानी से बिक जाते थे, लेकिन अब मुश्किल से 20-25 ही बिक रहे हैं। ग्राहक सिर्फ पूछते हैं और बिना खरीदे चले जाते हैं। खबर का सीधा असर कारोबार पर पड़ा है। – अर्जुन (फल विक्रेता)

मुंबई की घटना के बाद लोगों में डर बैठ गया है। लोग पूछ रहे हैं कि तरबूज सुरक्षित है या नहीं। हम समझाते हैं कि ताजा माल है, लेकिन डर इतनी जल्दी नहीं जाता। -शिवम (फल विक्रेता, आजादपुर मंडी)

कटे हुए तरबूज की बिक्री लगभग बंद हो गई है। लोग पूरा फल लेने से भी बच रहे हैं। अफवाह और डर का सबसे ज्यादा असर छोटे व्यापारियों पर पड़ता है। -राजन (फल विक्रेता)

और पढ़े  डीयू में कल से दो दिवसीय जॉब मेला: 75 से ज्यादा कंपनियां देंगी नौकरी-इंटर्नशिप के ऑफर, ये दस्तावेज लेकर जाएं

गर्मी के सीजन में तरबूज ही सबसे ज्यादा बिकता है। लेकिन इस बार ग्राहक संदेह में हैं। अगर यही हाल रहा तो सीजन का बड़ा नुकसान झेलना पड़ेगा। -गोपाल (फल विक्रेता)

आम लोगों में कैसा डर
उधर, आम लोगों में भी डर साफ दिखाई दे रहा है। खासतौर पर बच्चों वाले परिवार ज्यादा सतर्क हो गए हैं। लोग अब खुले में बिक रहे कटे हुए फलों से दूरी बना रहे हैं। -चंद्र प्रकाश (निवासी, दिलशाद गार्डन)

बच्चों के लिए गर्मी में रोज तरबूज लाते थे, लेकिन मुंबई की खबर सुनने के बाद डर लग रहा है। जब तक पूरी सच्चाई सामने नहीं आएगी, घर में तरबूज नहीं लाएंगे। -प्राजकता (गृहिणी, मयूर विहार)

आजकल फल भी भरोसे के नहीं रहे। बाहर से लाल और मीठा दिखने वाला तरबूज अंदर से खराब निकलता है। बच्चों की सेहत के साथ रिस्क नहीं ले सकते। -ज्योतिसना (ग्रहणी, मालवीय नगर)

समाचार देखने के बाद मैंने फिलहाल तरबूज खरीदना बंद कर दिया है। बाजार में कौन-सा फल कितना सुरक्षित है, यह समझना मुश्किल हो गया है। -वंदना (ग्रहण, करोल बाग)

डॉक्टर क्या बोले
तरबूज सुरक्षित फल है और इससे मौत नहीं होती, लेकिन दूषित, मिलावटी या गलत तरीके से रखा गया तरबूज गंभीर फूड पॉइजनिंग, एलर्जी या किडनी मरीजों में जटिलताएं पैदा कर सकता है। खासकर बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। -डॉ. अमितेश आग्रवाल (निदेशक प्रोफेसर एंड यूनिट हेड, डिपार्टमेंट ऑफ मेडिसिन, जीटीबी अस्पताल)

मुंबई में हुई घटना के बाद दिल्ली के लोग तरबूज को लेकर ज्यादा सतर्क हो गए हैं। कई लोगों का आरोप है कि बाजार में चमकदार दिखाने के लिए फलों में केमिकल इंजेक्शन लगाए जाते हैं, जो सेहत के लिए खतरनाक हो सकते हैं। सोशल मीडिया पर भी इस मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। मुंबई में हुई दर्दनाक घटना ने दिल्ली के लोगों के बीच डर पैदा कर दिया है। गर्मी में राहत देने वाला तरबूज अब शक की नजर से देखा जा रहा है।

और पढ़े  महिला पत्रकार उत्पीड़न मामला: एसीपी विवेक भगत को एडिशनल डीसीपी का चार्ज देने का फैसला टला, खुद की थी ये मांग
  • Related Posts

    सीजेपी- दिल्ली में सीजेपी नेताओं पर पुलिस का एक्शन,एयरपोर्ट से बस में दिल्ली ले जाए गए दिपके, सौरव और रांका, हिरासत में लिए गए मनीष सिसोदिया

    दिल्ली में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आज 10 अक्तूबर को प्रदर्शन के एलान बाद अलर्ट है। प्रदर्शन की दिल्ली पुलिस की ओर से अनुमति नहीं दी गई…

    CJP प्रदर्शन: सुप्रीमकोर्ट के आदेश के बावजूद बंद रहे मेट्रो स्टेशन, याचिकाकर्ता ने लगाया अवमानना का आरोप

    दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शन के मद्देनजर मेट्रो स्टेशन बंद रखने के मामले में शनिवार को सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका दाखिल की गई। याचिकाकर्ता शैलेंद्र मणि त्रिपाठी ने आरोप…