पाकिस्तान- पाकिस्तान ने अमेरिका को अरब सागर में बंदरगाह बनाने का प्रस्ताव दिया, रिपोर्ट में बड़ा दावा

 

 

पाकिस्तान, अमेरिका को खुश करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहा। अब पाकिस्तान ने अमेरिका को एक और बड़ी पेशकश की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तानी सेना के प्रमुख जनरल आसिम मुनीर के करीबी सहयोगियों ने अमेरिका को अरब सागर में एक बंदरगाह बनाने और उसे संचालित करने की पेशकश की है। रणनीतिक लिहाज से अरब सागर बेहद अहम है, ऐसे में पाकिस्तान के इस संभावित कदम को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

बलूचिस्तान के पासनी में बंदरगाह बनाने का प्रस्ताव
फाइनेंशियल टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के सलाहकारों ने अमेरिकी अधिकारियों से अरब सागर में एक बंदरगाह के विकास और संचालन का प्रस्ताव रखा है। इस योजना में अमेरिकी निवेशकों द्वारा बलूचिस्तान के पासनी शहर में पाकिस्तान के महत्वपूर्ण खनिजों तक पहुंच मिलेगी। योजना के तहत पासनी में एक टर्मिनल का निर्माण और संचालन शामिल है। पासनी, बलूचिस्तान प्रांत के ग्वादर जिले में स्थित एक बंदरगाह शहर है, जिसकी सीमा अफगानिस्तान और ईरान से लगती है।
अमेरिकी फंडिंग से रेल गलियारा भी विकसित करने की भी मांग
यह प्रस्ताव सितंबर में व्हाइट हाउस में पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ हुई बैठक के बाद सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार, यह प्रस्ताव कुछ अमेरिकी अधिकारियों को बता दिया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान के प्रस्ताव में बंदरगाह का इस्तेमाल अमेरिकी सैन्य उद्देश्यों के लिए करने की संभावना को खारिज किया गया है और इसका उद्देश्य सिर्फ दुर्लभ खनिजों तक पहुंच है। पाकिस्तान ने पश्चिमी पाकिस्तान के खनिज-समृद्ध प्रांतों को जोड़ने वाले रेल गलियारे के विकास के लिए वित्तपोषण देने की भी मांग की है।
और पढ़े  रियाद को 48 एफ-35 देगा अमेरिका?: हूती-सऊदी तनाव के बीच ट्रंप प्रशासन ने उठाया बड़ा कदम
  • Related Posts

    ममता गुट को फुटबॉल खिलाड़ी, ऋतब्रत खेमे को मिला लिफाफा चुनाव चिह्न

    तृणमूल कांग्रेस के ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट को शुक्रवार को ‘ममता अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस’ नाम मिला। वहीं, उसके प्रतिद्वंद्वी अरूप रॉय के नेतृत्व वाले गुट को ‘डेमोक्रेटिक…

    5 मिनट की गूगल मीट कॉल में 80 नौकरियां खत्म: अमेरिकी कंपनी ने पूरी भारतीय कस्टमर सर्विस टीम हटाई, वजह क्या?

    अमेरिकी फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी कंपनी ब्लू वाइन ने महज पांच मिनट की गूगल मीट कॉल में 80 लोगों की अपनी पूरी भारतीय कस्टमर सर्विस टीम को ही निकाल बाहर किया है।…