पाकिस्तान Accident: भीषण सड़क हादसा,वैन खाई में गिरी,16 लोगों की हुई मौत, 30 घायल

 

दक्षिणी पाकिस्तान में एक तेज रफ्तार वैन खाई में गिर गई। हादसे में महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई है। 30 अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। दुर्घटना सोमवार को सिंध प्रांत के जमशोरो जिले में हुई। जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना पहाड़ी क्षेत्र में उस वक्त हुई, जब वैन के चालक ने तेज गति के कारण वाहन पर नियंत्रण खो दिया और वैन खाई में गिर गई।

बलूचिस्तान में गेहूं की कटाई का काम पूरा करके घर लौट रहे थे लोग
वैन पंजाब प्रांत के लापारी से सिंध प्रांत के बादिन जा रही कोल्ही जनजाति के सदस्यों को ले जा रही थी। पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और मृतकों और घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। डिप्टी कमिश्नर गजनफर कादरी ने बताया कि वैन में मजदूर सवार थे, जो बलूचिस्तान में गेहूं की कटाई का काम पूरा करके घर लौट रहे थे।

 

मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है
सूत्रों के अनुसार, मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है और कुछ घायलों की हालत गंभीर है। पाकिस्तान में सड़क दुर्घटनाएं आम बात हैं। पाकिस्तान में घातक यातायात दुर्घटनाओं के मामले में दुनिया के सबसे खराब रिकॉर्ड हैं। इसके लिए खराब सड़कें, खराब रखरखाव वाले वाहन और लापरवाही से गाड़ी चलाना बड़े कारण हैं।

और पढ़े  सम्मान: इस्राइल में कैप्टन स्मित को मिलेगा खास सम्मान,पीएम मोदी के साथ भारतीय पायलट आमंत्रित
  • Related Posts

    काशी में नितिन नवीन का कांग्रेस पर हमला: शहजादे विरासत से राजनीति में पहुंचे, नरेंद्र मोदी जनादेश से बने PM

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को काशी में पहली जनसभा की और कांग्रेस के दिल्ली प्रदर्शन पर निशाना साधा। वाराणसी में नितिन नवीन बोले कि कांग्रेस राजपरिवार…

    वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस: हिंडन पर परेड, आईएएफ चीफ ने ली सलामी, प्रदर्शनी में पहली बार ब्रह्मोस मिसाइल

    भारतीय वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस समारोह बुधवार को हिंडन एयरबेस में मनाया गया। इस अवसर पर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह समारोह में शामिल हुए। जहां भारतीय वायु…