पाकिस्तान Accident: भीषण सड़क हादसा,वैन खाई में गिरी,16 लोगों की हुई मौत, 30 घायल

Spread the love

 

क्षिणी पाकिस्तान में एक तेज रफ्तार वैन खाई में गिर गई। हादसे में महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई है। 30 अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। दुर्घटना सोमवार को सिंध प्रांत के जमशोरो जिले में हुई। जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना पहाड़ी क्षेत्र में उस वक्त हुई, जब वैन के चालक ने तेज गति के कारण वाहन पर नियंत्रण खो दिया और वैन खाई में गिर गई।

बलूचिस्तान में गेहूं की कटाई का काम पूरा करके घर लौट रहे थे लोग
वैन पंजाब प्रांत के लापारी से सिंध प्रांत के बादिन जा रही कोल्ही जनजाति के सदस्यों को ले जा रही थी। पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और मृतकों और घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। डिप्टी कमिश्नर गजनफर कादरी ने बताया कि वैन में मजदूर सवार थे, जो बलूचिस्तान में गेहूं की कटाई का काम पूरा करके घर लौट रहे थे।

 

मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है
सूत्रों के अनुसार, मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है और कुछ घायलों की हालत गंभीर है। पाकिस्तान में सड़क दुर्घटनाएं आम बात हैं। पाकिस्तान में घातक यातायात दुर्घटनाओं के मामले में दुनिया के सबसे खराब रिकॉर्ड हैं। इसके लिए खराब सड़कें, खराब रखरखाव वाले वाहन और लापरवाही से गाड़ी चलाना बड़े कारण हैं।


Spread the love
और पढ़े  हमलावर काला रेनकोट पहनकर आए- युवक पर फायरिंग, हेलमेट उतारते ही सीसीटीवी में कैद, मुख्य आरोपी 12 घंटे में पकड़ा
  • Related Posts

    ट्रंप ने ईरान को भेजा 15 सूत्रीय युद्धविराम प्रस्ताव, इस बीच सैनिकों की तैनाती भी बढ़ा रहा अमेरिका

    Spread the love

    Spread the love   डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने ईरान को 15 सूत्रीय युद्धविराम प्रस्ताव पेश किया है। यह जानकारी एक ऐसे व्यक्ति ने दी, जिसे इसकी जानकारी है, लेकिन उसे…


    Spread the love

    पैन कार्ड के नए नियम:  1 अप्रैल से पैन कार्ड में बड़ा बदलाव, जानें क्या बदलने वाला है

    Spread the love

    Spread the loveकई ऐसे डॉक्यूमेंट हैं जिनको बनवाना जरूरी होता है, क्योंकि इनके न होने पर आपके कई काम अटक सकते हैं। इसमें एक डॉक्यूमेंट पैन कार्ड भी है। ये…


    Spread the love