PAK vs NZ T20 – न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराकर पाकिस्तान 13 साल बाद पंहुचा टी20 विश्व कप फाइनल में ||

Spread the love

पाकिस्तान ने पहले सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड को सात विकेट से हरा दिया है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 152 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड के लिए डेरेल मिचेल ने 53 और केन विलियमसन ने 46 रन बनाए थे। पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी ने दो विकेट लिए थे।

153 रन का पीछा करते हुए बाबर और रिजवान की जोड़ी ने पाकिस्तान को शानदार शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी कर पाकिस्तान की जत तय कर दी। बाबर ने 53 और रिजवान ने 57 रन बनाए। अंत में हारिस रऊफ ने 30 रन की पारी खेल पाकिस्तान को जीत के पार पहुंचाया। न्यूजीलैंड के लिए ट्रेंट बोल्ट ने दो विकेट लिए।

पाकिस्तान की टीम 2009 के बाद पहली बार टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची है। अब फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान का सामना भारत और इंग्लैंड के मैच के विजेता से होगा।

टी20 वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। पाकिस्तान की टीम 13 साल बाद टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची है। इस मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 152 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान ने पांच गेंद रहते तीन विकेट खोकर 153 रन बनाए लक्ष्य हासिल कर लिया। अब फाइनल में पाकिस्तान का सामना भारत-इंग्लैंड मैच के विजेता से होगा।


Spread the love
  • Related Posts

    हार्दिक पांड्या के खिलाफ FIR दर्ज, जीत के जश्न के दौरान तिरंगे के अपमान का आरोप

    Spread the love

    Spread the loveभारत की टी20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न के बाद स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या एक नए विवाद में घिर गए हैं। उनके खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज के कथित अपमान…


    Spread the love

    टी20 विश्व कप 2026- इतने सालों में 150 प्रतिशत बढ़ी विश्वकप की इनामी राशि, विजेता टीम को मिले इतने रुपये

    Spread the love

    Spread the love  टी20 विश्व कप 2026 का संस्करण समाप्त हो गया है। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गत चैंपियन भारत का सामना न्यूजीलैंड से हुआ। भारतीय…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *