दर्दनाक हादसा: आगरा में तैनात SDM की मौत, लखनऊ से आ रहे थे वापस, प्रशासन में शोक की लहर

Spread the love

 

गरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसे में आगरा में तैनाता अपर नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार जायसवाल की मौत हो गई। उनका चालक गंभीर रूप से घायल है। घायल चालक को उपचार के लिए सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

लखनऊ से लौट रहे थे आगरा
मिली जानकारी के मुताबिक अपर नगर मजिस्ट्रेट आगरा राजेश कुमार अपनी क्रेटा कार से लखनऊ से आगरा की तरफ जा रहे थे। उनकी कार जैसे ही आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के 77-KM पर पहुंची तभी ये हादसा हो गया। बताया गया है कि कार किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई।

Agra Expressway Road Accident: SDM Dies While Returning from Lucknow News in Hindi

चालक की हालत गंभीर
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार अपर नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार जायसवाल और कार ड्राइवर पंकज कुमार शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही तत्काल मौके पर पुलिस पहुंच गई। दोनों को गंभीर घायल अवस्था में उपचार के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने अपर नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार जायसवाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल चालक की हालत गंभीर बनी हुई है।

प्रशासन में शोक की लहर
हादसे की जानकारी मिलते ही प्रभारी तहसीलदार संतोष राजौरिया और प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी सैफई अस्पताल पहुंच गए। उधर इस दुखद हादसे की जानकारी जब आगरा में लगी, तो प्रशासनिक अधिकारियों में शोक की लहर दौड़ गई। आगरा से भी अधिकारी मैनपुरी के लिए रवाना हुए हैं। बता दें कि एसडीएम  राजेश कुमार जायसवाल किरावली में तैनात रहे थे और वर्तमान में कलेक्ट्रेट में अपर नगर मजिस्ट्रेट का चार्ज संभाल रहे थे।

Spread the love
और पढ़े  इस कदर भ्रष्टाचार:- एक युवक 33 साल तक दो विभागों में करता रहा नौकरी, वेतन और सुविधाएं भी लीं,फिर ऐसे हुआ खुलासा
  • Related Posts

    UP- लोहिया अस्पताल में मरीज की मौत पर बवाल, परिजनों ने तोड़फोड़-मारपीट की

    Spread the love

    Spread the loveडॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में मंगलवार सुबह सात बजे के करीब मरीज की मौत पर हंगामा और बवाल हुआ। 45 वर्षीय पुरुष को निमोनिया की शिकायत…


    Spread the love

    भाजपा नेता की हत्या- मॉर्निंग वॉक पर निकले थे राजकुमार, हमलावरों ने चाकू से 50 से 60 वारकर गोद डाला

    Spread the love

    Spread the loveगोरखपुर के चिलुआताल थाना इलाके के बरगदवा में मंगलवार की सुबह एक भाजपा नेता की निर्मम हत्या ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। मॉर्निंग वॉक पर निकले…


    Spread the love