दर्दनाक हादसा: चार मजदूरों को तेज रफ्तार कार ने कुचला, दो की मौत

 

रेली के शाही क्षेत्र में धनेटा-शीशगढ़ रोड पर परतापुर गांव के पास शुक्रवार सुबह सवारी वाहन का इंतजार कर रहे चार मजदूरों को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। इससे दो मजदूरों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल दो मजदूरों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शाही थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार विश्नोई ने बताया कि परतापुर निवासी भानुप्रताप (35), भोजराज (40), हेतराम (33) और भजनलाल भुता थाना क्षेत्र में एक भट्ठे पर काम करने जा रहे थे। चारों परतापुर गांव के पास सड़क किनारे खड़े होकर सवारी वाहन का इंतजार कर रहे थे। सुबह लगभग छह बजे शीशगढ़ की ओर से आई एक तेज रफ्तार कार चारों मजदूरों को कुचलते हुए एक पेड़ से टकराकर रुक गई। हादसा देख आसपास के ग्रामीण दौड़े तो कार चालक सहित अन्य सवार भाग गए।

 

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस आई। घायल मजदूरों को अस्पताल भिजवाने की तैयारी की जा रही थी, तब तक भानुप्रताप और भोजराज की मौत हो गई। दोनों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए। हेतराम और भजनलाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि कार के रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से आरोपी चालक का पता लगाया जा रहा है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Four people crushed by a speeding car two died in Bareilly

शराब के नशे में धुत थे कार सवार
पुलिस को कार से शराब की खाली बोतलें और नमकीन के पैकेट मिले। इससे अंदाजा लगाया गया कि चालक और कार में बैठे लोग शराब के नशे में धुत थे। ग्रामीणों ने बताया कि यह कार इलाके में कई दिन से घूम रही थी। उधर, पुलिस की सूचना पर रोते-बिलखते हुए मजदूरों के परिजन आए।

और पढ़े  नकली सिक्के: 6 मशीनें, कार और 39 बिना मुहर की डाई बरामद, इन खास जगहों पर खपाते थे पैसे

उन्होंने बताया कि भानुप्रताप के परिवार में एक बेटा-एक बेटी, पत्नी मामूनी देवी, पांच भाई और दो बहनें हैं। वह भाई-बहनों में सबसे बड़े थे। उनका सगा भाई हेतराम भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। भोजराज के परिवार में तीन बेटे और पत्नी शीला देवी हैं।

  • Related Posts

    दामाद के साथ रहने की जिद पर अड़ी सास, पुलिस-थाना-पंचायत के बाद भी न मानी

    एक प्रेमी जोड़े की चर्चा इस समय हर जुबान पर है। रिश्ते में सास और दामाद के बीच नजदीकी बनी तो प्रेम संबंध स्थापित हो गए। मामला थाने तक पहुंचा।…

    UPPSC : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल

    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2025 की मुख्य (लिखित) परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। मुख्य परीक्षा में शामिल 10,284 अभ्यर्थियों…