दर्दनाक हादसा: ऊधमसिंह नगर- पेड़ से टकराई कार,रुद्रपुर के लोनिवि JE की मौत, 3 जूनियर इंजीनियर घायल

Spread the love

 

ल्द्वानी स्टेट हाईवे पर बरहैनी में रविवार तड़के एक कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में लोनिवि खंड रुद्रपुर में तैनात जेई खजान सिंह रावत की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य जूनियर इंजीनियर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें हल्द्वानी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

देहरादून में हुए दो दिवसीय उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स के वार्षिक अधिवेशन में शामिल होकर रुद्रपुर में तैनात जूनियर इंजीनियर खजान सिंह रावत, खटीमा में तैनात जेई ईश्वर सिंह, लोहाघाट के जेई संजय कार्की और रानीखेत के जेई उमेश कुमार कार से लौट रहे थे। रविवार सुबह पौने चार बजे उनकी कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। पीछे से आ रहे उनके साथियों ने दुर्घटनाग्रस्त कार को देखकर अपनी गाड़ी रोक ली।

सूचना पर आसपास के लोग भी पहुंच गए। लोगों की मदद से उन्होंने घायलों को हल्द्वानी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने जेई खजान सिंह रावत को मृत घोषित कर दिया। तीनों घायल जेई का इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही पहचान के लोग अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त गाड़ी को कब्जे में ले लिया।


Spread the love
और पढ़े  नैनीताल- आदमखोर बाघ की दहशत खत्म, महिला को मारने वाला वन्यजीव किया ट्रैंक्यूलाइज
  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग- बर्फ की मोटी चादर से ढका केदारनाथ धाम, 22 अप्रैल को खुलने हैं कपाट

    Spread the love

    Spread the loveकेदारनाथ धाम इस समय बर्फ की मोटी चादर से ढका हुआ है। और बेहद खूबसूरत नजारा यहां का दिख रहा है। लेकिन इसका असर यात्रा से पहले की…


    Spread the love

    हरिद्वार- गंगा के ऊपर राज्य का सबसे लंबा ब्रिज तैयार, शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति, कुंभ में यात्रियों का लाभ

    Spread the love

    Spread the loveधर्मनगरी में आने वाले श्रद्धालु अब हरिद्वार में श्रद्धा और आस्था का बेहतर संगम देख सकेंगे। प्रदेश का सबसे पहला मेजर ब्रिज बनकर तैयार है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण…


    Spread the love