दर्दनाक हादसा: ऊधमसिंह नगर- पेड़ से टकराई कार,रुद्रपुर के लोनिवि JE की मौत, 3 जूनियर इंजीनियर घायल

 

हल्द्वानी स्टेट हाईवे पर बरहैनी में रविवार तड़के एक कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में लोनिवि खंड रुद्रपुर में तैनात जेई खजान सिंह रावत की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य जूनियर इंजीनियर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें हल्द्वानी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

देहरादून में हुए दो दिवसीय उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स के वार्षिक अधिवेशन में शामिल होकर रुद्रपुर में तैनात जूनियर इंजीनियर खजान सिंह रावत, खटीमा में तैनात जेई ईश्वर सिंह, लोहाघाट के जेई संजय कार्की और रानीखेत के जेई उमेश कुमार कार से लौट रहे थे। रविवार सुबह पौने चार बजे उनकी कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। पीछे से आ रहे उनके साथियों ने दुर्घटनाग्रस्त कार को देखकर अपनी गाड़ी रोक ली।

सूचना पर आसपास के लोग भी पहुंच गए। लोगों की मदद से उन्होंने घायलों को हल्द्वानी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने जेई खजान सिंह रावत को मृत घोषित कर दिया। तीनों घायल जेई का इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही पहचान के लोग अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त गाड़ी को कब्जे में ले लिया।

और पढ़े  उत्तराखंड: चारधाम यात्रा के लिए 8 पदों पर भर्ती का मौका, 28 अक्तूबर तक कर सकेंगे आवेदन
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…