हल्द्वानी: मंडियों में मिलेंगे जैविक उत्पाद, 19 दुकानों से होगी शुरुआत, बननी हैं कुल 38 शॉप

Spread the love

 

 

राज्य की मंडियों में भी अब जैविक उत्पाद मिलेंगे। जैविक खेती को बढ़ावा देने और किसानों को उनकी आर्गेनिक फसलों का बेहतर भाव दिलाने के उद्देश्य से जून 2026 से मंडी परिषद हल्द्वानी में 19 दुकानों में जैविक उत्पाद बेचे जाएंगे। पुरानी दुकानों में भी जैविक उत्पादों की बिक्री के लिए जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। एफटीआई रोड स्थित उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड परिसर में करीब तीन हजार स्क्वायर फीट में कुल 38 दुकानों का निर्माण किया जा रहा है।

इन दुकानों से जैविक उत्पादों की बिक्री को प्रोत्साहित किया जाएगा। उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर डब्बू ने बताया कि प्रदेश की सभी मंडियों में दुकानदारों के लिए धीरे-धीरे जैविक फल, सब्जियों की बिक्री को अनिवार्य करने की दिशा में कदम उठाया जा रहा है। हल्द्वानी, देहरादून में नई दुकानों के निर्माण और इन दुकानों में जैविक उत्पादों की बिक्री अनिवार्य की जा रही है। पहाड़ से जुड़े तमाम उत्पाद यहां बेचे जाएंगे।

 

मार्च तक वन जाएंगी 19 दुकानें
सहायक अभियंता अजय कुमार पैन्यूली ने बताया कि पहले चरण में हल्द्वानी मंडी में 19 दुकानों के निर्माण का लक्ष्य मार्च 2026 तक निर्धारित किया गया है। कुल 38 नई दुकानें जून 2026 तक बनकर जैविक उत्पादों की बिक्री के लिए तैयार रहेंगी। जैविक फलों और सब्जियों के लिए उत्पादन के लिए किसानों को जागरूक भी किया जाएगा।

75 प्रतिशत सब्सिडी के साथ मिलेगी जैविक खाद
डब्बू के मुताबिक किसानों को जैविक खाद भी उपलब्ध कराया जा रहा है। खाद का 75 प्रतिशत रेट मंडी वहन करेगी। किसानों को 25 प्रतिशत खर्च पर जैविक खाद मिलेगी।

क्या है जैविक मंडी
जैविक मंडी में रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के बिना, प्राकृतिक तरीकों (जैसे गोबर की खाद, केंचुआ खाद) से उगाई गए जैविक फल, सब्जियां, अनाज और अन्य उत्पाद बेचे जाते हैं, जिससे किसानों को उनकी मेहनत का सही दाम मिलता है।

और पढ़े  देहरादून- मालदेवता में खनन में लगे ट्रक ने पैदल जा रहे किशोर को कुचला

 

हाईब्रीड की अपेक्षा जैविक उत्पाद की कीमत अधिक होगी। यदि लागत मिलेगी तो जैविक उत्पादन रखने में कोई परेशानी नहीं है। – कामरान खान, सब्जी आढ़ती

जैविक फलों का मूल्य अधिक होता है। उत्पादन क्षमता बढ़ी और हल्द्वानी मंडी में मांग आती है तो जैविक फलों की बिक्री संभव है। सुमित कुमार, फल आढ़ती

कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड की ओर से जैविक मंडी और दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इसे कृषि उत्पादन मंडी समिति को सौंप दिया जाएगा।
– केदार सिंह बृजवाल, उप-महाप्रबंधक तकनीकि, कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड, निर्माण खंड


Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- SIR: राजधानी देहरादून में प्री एसआईआर का 66.62% काम पूरा, 10.39 लाख मतदाताओं का मिलान हुआ

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी में चल रहे प्री एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) का काम 66.62 प्रतिशत पूरा हो चुका है। शेष मतदाताओं के मिलान के लिए अभियान जारी है। अब तक…


    Spread the love

    देहरादून- विवादित धार्मिक स्थल को लेकर हिंदू संगठनों का थानो में धरना-प्रदर्शन, निर्माण के एक हिस्सा सील

    Spread the love

    Spread the love     जौलीग्रांट थानो क्षेत्र के एक विवादित धार्मिक स्थल को लेकर हिंदू संगठनों द्वारा थानों में जुलूस निकालकर धरना-प्रदर्शन किया गया। हिंदू संगठनों का आरोप है…


    Spread the love