ऑपरेशन सिंदूर: पाकिस्तान को हुआ भारी नुकसान.. भारत ने गिराए हाईटेक विमान,पड़ोसी के 40 सैनिक-100 आतंकी ढेर

Spread the love

 

भारत से टकराने के बाद पाकिस्तान कई मौके पर मुंह की खा चुका है। सेना के पराक्रम के सामने पड़ोसी देश को घुटने टेकने पड़े हैं, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। इस बार भी बीते चार दिनों के टकराव में पाकिस्तान को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। आज सैन्य महानिदेशकों की प्रेस वार्ता में ये बात विस्तार से सामने आई। ऑपरेशन सिंदूर और इसके बाद दोनों देशों के बीच सीजफायर समझौते को लेकर बनी सहमति के मुद्दे पर हुई प्रेस वार्ता में DGMO ने बताया कि पाकिस्तान की उकसावे वाली कार्रवाई के जवाब में भारत ने तगड़ा पलटवार किया। सेना ने पाकिस्तानी ड्रोन्स के अलावा हाईटेक विमान भी मार गिराए। हालांकि, सभी विमान पाकिस्तानी सीमा में गिरने के कारण उनसे जुड़ी सूचना फिलहाल विस्तार से उपलब्ध नहीं है।

पड़ोसी के 40 सैनिक और 100 आतंकी ढेर
डीजीएमओ ने बताया कि भारत और पाकिस्तान के बीच 10 मई की शाम पांच बजे से सीजफायर का समझौता हुआ, लेकिन पाकिस्तान ने भरोसा तोड़ा और संघर्ष विराम का उल्लंघन करना शुरू कर दिया। सीजफायर तोड़े जाने के बाद पाकिस्तान की तरफ से हुई गोलाबारी में भारतीय सेना के पांच जवान बलिदान हुए। हालांकि, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जब भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर हमला किया तो पड़ोसी देश के 35-40 सैनिक भी मारे गए। भारतीय सैन्य अधिकारी एयरमार्शल एके भारती ने उन ठिकानों के बारे में भी जानकारी दी जिस पर भारतीय वायुसेना ने सटीक हमले किए।

नौ आतंकी शिविरों को हमले के लिए चुना गया, 100 से अधिक आतंकी ढेर
सेना के अधिकारयों ने तस्वीरों के साथ विस्तार से बताया कि स्ट्राइक से पहले के हालात कैसे थे और सेना की कार्रवाई के बाद का मंजर कैसा है। उन्होंने बताया कि भारत की जवाबी कार्रवाई के डर से कुछ आतंकी ठिकाने खाली हो गए। ऑपरेशन सिंदूर के लिए सोच-विचार कर नौ आतंकी शिविरों को हमले के लिए चुना गया। 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए। कंधार विमान अपहरण में शामिल रऊफ अजहर जैसे हाई वैल्यू टारगेट यानी वांटेड कुख्यात आतंकी को भी खत्म कर दिया।

और पढ़े  PAK-सऊदी-तुर्किये संधि के बीच भारत-इस्राइल समझौते की फैली अफवाह, विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?

Spread the love
  • Related Posts

    सरकार का बड़ा फैसला: राज्य में गुटखा-पान मसाला बनाना, बेचना-रखना और ढोना- सब पर 1 साल का प्रतिबंध

    Spread the love

    Spread the loveकर्नाटक के खाद्य सुरक्षा आयुक्त कार्यालय ने राज्य में तंबाकू और निकोटीन युक्त गुटखा व पान मसाला के निर्माण, भंडारण, वितरण, परिवहन और बिक्री पर एक साल के…


    Spread the love

    जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के पास मिला मोबाइल फोन, छापेमारी में खुलासे से उठे सवाल

    Spread the love

    Spread the loveबंगलूरू के परप्पना अग्रहारा केंद्रीय जेल में सीसीबी ने छापेमारी की। इस दौरान पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना की बैरक से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन जब्त किया गया। यह जानकारी  पुलिस…


    Spread the love