पाकिस्तान का गंदा चेहरा-  पाक का नापाक चेहरा हुआ बेनकाब, भारत ने उजागर किए आतंकियों के जनाजे में शामिल हुए अफसरों के नाम

Spread the love

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना प्रतिशोध लेने के लिए 7 मई को सटीक हमलों की कार्रवाई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत अंजाम दिया। इसके बाद, सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के अलग-अलग इलाकों में आतंकियों के जनाजे की तस्वीरें और वीडियो सामने आईं। इन वीडियो में साफ देखा गया कि पाकिस्तानी सेना और पुलिस के अधिकारी आतंकियों के अंतिम संस्कार में शामिल थे।

भारत ने जारी किए पाक अधिकारियों के नाम
रविवार को भारतीय सेना ने उन पाकिस्तानी सेना और पंजाब प्रांत के पुलिस अधिकारियों के नाम सार्वजनिक किए, जो इन जनाजों में शामिल हुए थे।

  • लेफ्टिनेंट जनरल फैयाज हुसैन शाह (लाहौर के IV कॉर्प्स के कमांडर)
  • मेजर जनरल राव इमरान सर्ताज (लाहौर की 11वीं इंफेंट्री डिवीजन)
  • ब्रिगेडियर मोहम्मद फुरकान शब्बीर
  • डॉ. उस्मान अनवर (पंजाब पुलिस के इंस्पेक्टर जनरल)
  • मलिक सोहैब अहमद भेर्थ (पंजाब की प्रांतीय असेंबली के सदस्य)

आतंकियों के जनाजे में पाकिस्तानी सेना शामिल
भारत की ओर से साझा की गई तस्वीरों में पाक सेना के अधिकारी आतंकियों के जनाजे में नमाज पढ़ते और शवों को कंधा देते दिखे। खास बात यह रही कि आतंकियों के शव पाकिस्तानी झंडे में लिपटे हुए थे, जिससे यह साफ संकेत मिला कि पाकिस्तान इन्हें राजकीय सम्मान दे रहा है।

लश्कर का आतंकी रऊफ ने पढ़ाई जनाजे की नमाज
लश्कर-ए-तैयबा के वरिष्ठ आतंकी हाफिज अब्दुल रऊफ ने मुरिदके (लाहौर के पास) में मारे गए तीन आतंकियों- कारी अब्दुल मालिक, खालिद और मुदस्सिर-की नमाजे जनाजा पढ़ाई। ये तीनों आतंकी जमात-उद-दावा (जेयूडी) से जुड़े थे और मुरिदके की मस्जिद में काम करते थे, जिसे भारत के हमले में तबाह किया गया था। हाफिज अब्दुल रऊफ को अमेरिका ने पहले ही वैश्विक आतंकी घोषित कर रखा है।

और पढ़े  पूर्व मुख्यमंत्री ममता की गाड़ी पर पथराव,प्रदर्शनकारियों ने फेंके पत्थर-जूते; पुलिस पर लगाया आरोप

वीडियो में पाकिस्तानी सेना ने दिए कंधा
जनाजे के बाद सामने आए वीडियो में पाकिस्तानी सेना के जवानों को आतंकियों के ताबूत कंधे पर उठाते हुए दिखाया गया। इन ताबूतों पर पाकिस्तान का राष्ट्रीय झंडा लिपटा था, जिससे यह साफ जाहिर हुआ कि पाकिस्तान में आतंकियों को ‘राजकीय सम्मान’ मिल रहा है।

यह भी पढ़ें – IND-PAK Ceasefire: भारत-पाकिस्तान सीजफायर पर ट्रोल हुए मिस्री, समर्थन में उतरे ओवैसी- अखिलेश और दिग्गज राजनयिक

भारत ने पाकिस्तान की आलोचना की
8 मई को भारत ने पाकिस्तान पर तीखा हमला बोला। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने प्रेस वार्ता में कहा, ‘यह अजीब है कि पाकिस्तान में आतंकियों के जनाजे को सरकारी सम्मान दिया जा रहा है और उनके शवों को झंडे में लपेटा जा रहा है। क्या यह आतंक का समर्थन नहीं है?’ विक्रम मिस्री ने पाकिस्तान के इस दावे को भी झूठा बताया कि भारत के हमलों में नागरिक मारे गए। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर मारे गए लोग आम नागरिक थे, तो उनके जनाजे में पाकिस्तानी सेना और पुलिस के अफसर क्यों शामिल हुए?

ऑपरेशन सिंदूर: नौ ठिकानों पर भारत का हमला
भारत ने यह कार्रवाई पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में की थी, जिसमें 26 लोगों की जान गई थी। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने नौ आतंकवादी ठिकानों पर सटीक हमले किए। इनमें से चार ठिकाने पाकिस्तान में और पांच पाक अधिकृत कश्मीर में थे। हमलों के निशाने पर थे बहावलपुर (जो जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ है) और मुरिदके (लश्कर-ए-तैयबा का मुख्यालय)।


Spread the love
  • Related Posts

    सरकार का बड़ा फैसला: राज्य में गुटखा-पान मसाला बनाना, बेचना-रखना और ढोना- सब पर 1 साल का प्रतिबंध

    Spread the love

    Spread the loveकर्नाटक के खाद्य सुरक्षा आयुक्त कार्यालय ने राज्य में तंबाकू और निकोटीन युक्त गुटखा व पान मसाला के निर्माण, भंडारण, वितरण, परिवहन और बिक्री पर एक साल के…


    Spread the love

    जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के पास मिला मोबाइल फोन, छापेमारी में खुलासे से उठे सवाल

    Spread the love

    Spread the loveबंगलूरू के परप्पना अग्रहारा केंद्रीय जेल में सीसीबी ने छापेमारी की। इस दौरान पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना की बैरक से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन जब्त किया गया। यह जानकारी  पुलिस…


    Spread the love