ओपी सिंह ने संभाला हरियाणा के DGP का अतिरिक्त प्रभार, शत्रुजीत कपूर को लंबी छुट्टी पर भेजा

Spread the love

 

 

डीजीपी वाई पूरण कुमार की आत्महत्या मामले में हरियाणा सरकार ने सोमवार देर रात डीजीपी शत्रुजीत कपूर को लंबी छुट्टी पर भेज दिया। मंगलवार को आईपीएस अधिकारी ओमप्रकाश सिंह को नया कार्यकारी डीजीपी नियुक्त किया गया। उन्होंने अपना कार्यभार संभाल लिया है।

हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन, पंचकूला के प्रबंध निदेशक, एफएसएल मधुबन के निदेशक और एचएसबीएनसीबी (मुख्यालय) के महानिदेशक ओम प्रकाश सिंह को डीजीपी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। ओमप्रकाश दिवंगत अदाकार सुशांत सिंह राजपूत के जीजा हैं।

 

हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक ओपी सिंह ने मंगलवार दोपहर पुलिस मुख्यालय पंचकूला में हरियाणा पुलिस के पुलिस महानिदेशक (एचओपीएफ) पद का अतिरिक्त कार्यभार संभाल लिया है। इस अवसर पर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं। पुलिस मुख्यालय पहुंचने के बाद ओपी सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने विभागीय कार्यप्रणाली, कानून-व्यवस्था की स्थिति और राज्य में पुलिसिंग की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के उपायों पर चर्चा की।

ओपी सिंह वर्तमान में हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन (एचपीएचसी) के प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यरत हैं। उनके नेतृत्व में निगम ने हाल के वर्षों में राज्यभर में पुलिस आवासीय और प्रशासनिक भवनों के निर्माण में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। पुलिस बल के कल्याण, कार्यकुशलता और बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण के लिए उन्होंने कई अभिनव योजनाएं लागू की हैं।
इसके अतिरिक्त उनके पास फॉरेंसिक साइंस लेबोरेट्री (एफएसएल), मधुबन के निदेशक तथा हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एचएसएनसीबी) के प्रमुख का भी चार्ज हैं।

और पढ़े  आज अलविदा जुमा: 26 साल बाद रमजान में पांच जुमे का संयोग, इबादत-दुआ और नेकी का खास मौका

Spread the love
  • Related Posts

    अष्टमी नवमी 2026: अष्टमी-नवमी का कंफ्यूजन यहां करें दूर, जानें कब करें कन्या पूजन और किस दिन होगी राम नवमी

    Spread the love

    Spread the loveचैत्र नवरात्रि का पर्व अब समापन की ओर है। लेकिन उससे पहले कन्या पूजन का विधान है। शास्त्रों के अनुसार, नवरात्रि के अंतिम दो दिन अष्टमी और नवमी…


    Spread the love

    सुप्रीम कोर्ट ने गुरुग्राम दुष्कर्म मामले में हरियाणा सरकार को फटकारा,कहा- हरियाणा पुलिस का रवैया शर्मनाक

    Spread the love

    Spread the loveसुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा में तीन साल की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में असंवेदनशील रवैया अपनाने पर नाराजगी जताई है। हरियाणा पुलिस और उसकी बाल…


    Spread the love