अयोध्या के होटलों में सिर्फ इन लोगों को मिलेगी रहने की अनुमति, जिला प्रशासन ने जारी किया निर्देश….

अयोध्या के होटलों में सिर्फ इन लोगों को मिलेगी रहने की अनुमति, जिला प्रशासन ने जारी किया निर्देश….

22 जनवरी में होटल की बुकिंग को देखते हुए अयोध्या जिला प्रशासन ने एक निर्देश जारी करते हुए बताया कि अयोध्या के सभी होटलों में सिर्फ ट्रस्ट के द्वारा आमंत्रित सदस्य के साथ मेहमान और मीडिया कर्मियों को ही रहने की अनुमति मिलेगी,

अयोध्या में जैसे-जैसे प्राण प्रतिष्ठा की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट आने वाले राम भक्तों और मेहमानों के लिए तैयारी शुरू कर रहा है. 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा में आने वाले अतिथियों के रहने की व्यवस्था को लेकर राम मंदिर ट्रस्ट ने अलग-अलग स्थान पर टेंट सिटी की भी व्यवस्था की है. इसके साथ ही बड़ी संख्या में सुरक्षा से जुड़े अधिकारी और मीडिया का जमावड़ा भी 22 जनवरी को होगा. इतना ही नहीं देश की बड़ी आबादी भी चाहती है अयोध्या पहुंचकर रामलाल के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हो, इसी बीच अयोध्या जिला प्रशासन ने एक निर्देश भी जारी किया है, 22 जनवरी को होटल की बुकिंग को देखते हुए अयोध्या जिला प्रशासन ने एक निर्देश जारी करते हुए बताया कि अयोध्या के सभी होटल में सिर्फ ट्रस्ट के द्वारा आमंत्रित सदस्य के साथ मेहमान और मीडिया कर्मियों को ही रहने की अनुमति मिलेगी. यानी कि 22 जनवरी के दिन जितने भी होटल लोगों ने बुक किए थे, वह सब अब कैंसिल होंगे. सिर्फ मीडिया के लोग और ट्रस्ट द्वारा आमंत्रित किए गए मेहमान ही उन होटलों में रह सकते हैं. इसको लेकर जिला प्रशासन ने होटल संचालकों के साथ एक बैठक भी की है और जिला प्रशासन ने सभी होटल मालिकों से कहा है कि होटल 22 जनवरी के लिए उन्हीं को दें, जिनके पास प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण कार्ड हो या फिर वह मीडिया समूह से हो।

और पढ़े  राममंदिर चढ़ावा चोरी: श्रद्धालुओं से अच्छा व्यवहार, 1 हजार कर्मियों को अनुशासन में रहकर सेवा देने की नसीहत
  • Related Posts

    रुदौली- विधायक रामचंद्र यादव की बड़ी सौगात, लगभग साठ लाख से बने पांच आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण

      ग्रामीण बच्चों को बेहतर पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और सुविधायुक्त वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में रुदौली विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली है। विधायक रामचंद्र यादव ने बुधवार को…

    अंकित हत्याकांड: पूरे गिरोह में कौन-कौन शामिल? सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग, पंचायत में हर पहलू पर चर्चा

    हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर बृहस्पतिवार को बंतीखेड़ा गांव में बुलाई पंचायत में लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया, लेकिन साथ ही कहा कि पुलिस हत्याकांड…