राम भक्तों के लिए एक औऱ खुशी की खबर , दिल्ली से 12 इलेक्ट्रिक कार आज पहुंची अयोध्या।

राम भक्तों के लिए एक औऱ खुशी की खबर , दिल्ली से 12 इलेक्ट्रिक कार आज पहुंची अयोध्या।

राम भक्तों के लिए एक औऱ खुशी की खबर सामने आई है।भगवान राम लला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के पहले दिल्ली की 12 इलेक्ट्रिक कार आज अयोध्या पहुंची।जहाँ सभी कार को अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन के बाहर खड़ा किया गया।ये सभी कार टाटा कंपनी की है।दिल्ली से आज अयोध्या पहुंची है। जिसे विकास प्राधिकरण की ओर से संचालित किया जा रहा है।वही ड्राइवर का कहना है कि अयोध्या मैं मंदिर का निर्माण पूरा हो गया है।<strong>राम भक्तों के लिए एक औऱ खुशी की खबर , दिल्ली से 12 इलेक्ट्रिक कार आज पहुंची अयोध्या।</strong>आने वाले श्रद्धालु और पर्यटकों को घूमने का काम हम सभी लोग करेंगे।जिसे ई वी प्लस एप्स के जरिये बुक किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट औऱ अयोध्या कैंट स्टेशन व अयोध्या धाम रेलवे जंक्शन पर हमारी गाड़ियां मिलेगी।जिसे एप्स के जरिए सूचना मिलेगी तो पूरे अयोध्या का भ्रमण कराएंगे। दरअसल इन 12 इलेक्ट्रिक कार का किराया है 10 किलोमीटर चलने पर 250 रुपए, 20 किलोमीटर चलने पर 400 रुपए 6 घंटे के लिए बुक करते हैं तो 1500 रुपए 8 घंटे या 80 किलो चलती है तो 2000 रुपए चुकाने पड़ेंगे।बता दे कि 22 जनवरी के पहले 12 इलेक्ट्रिक कार अयोध्या को औऱ मिलेगी।अयोध्या को जीरो कार्बन एमिशन युक्त ई व्हीकल परिवहन सुविधा से लैश किया जा रहा।

और पढ़े  UP: पीएम मोदी बोले- लोगों ने मेरी बात मानी, सोना कम खरीदा और लोगों के पैसे भी बचे, अब स्किल के दिन आएंगे
  • Related Posts

    UP सरकार का आदेश जारी: पंचायतों का कार्यकाल 6 महीने बढ़ाने का आदेश जारी

    उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव एक बार फिर टल गए हैं। योगी सरकार ने ग्राम पंचायतों का कार्यकाल छह महीने के लिए और बढ़ाने आदेश जारी किया है। इसके साथ ही…

    UP: सपा-कांग्रेस में सीटों को लेकर तकरार, केशव बोले- हमारे पास पर्याप्त वोट,अगली बैठक की तिथि तय नहीं

    सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस की तरफ से लगातार यह बात कही जा रही है कि उनकी अनदेखी हुई है। वहीं, केशव…